back to top

राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक में होगा संशोधन, आईआईटी-कानपुर तैयार करेगा रूपरेखा

नयी दिल्ली। हवा में अति सूक्ष्म प्रदूषक तत्वों की मात्रा, उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के आकलन एवं नये तरह के ईधन के उपयोग से जुड़े विषयों को ध्यान में रखते हुए देश में 2009 में विकसित राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक (एनएएक्यूएस) में संशोधन किया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भाषा को बताया, राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक (एनएएक्यूएस) में संशोधन किया जा रहा है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर को यह दायित्व दिया गया है। इस कार्य के लिये एक स्थायी समिति का भी गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक (एनएएक्यूएस) 2009 में तैयार किया गया था और पिछले 11 वर्षों में परिस्थितियां काफी बदली हैं तथा अब अधिक मात्रा में स्वास्थ्य संबंधी आंकड़े और आकलन करने के लिये नयी प्रौद्योगिकी उपलब्ध है।

 

अधिकारी ने बताया, अब हम इन मानकों में संशोधन कर रहे हैं ताकि अति सूक्ष्म प्रदूषक तत्व (पीएम) का आकलन करने के साथ स्वास्थ्य से जुड़े आयामों पर भी ध्यान दिया जा सके। उन्होंने बताया कि संशोधित एनएएक्यूएस को विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ विचार विमर्श करके अंतिम रूप दिया जायेगा और इसमें आम लोगों की राय भी ली जायेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में आईआईटी दिल्ली, एम्स एवं अन्य संस्थाओं के विशेषज्ञों का सहयोग लिया जायेगा। गौरतलब है कि प्रदूषक तत्व पीएम-2.5 और पीएम-10 का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। एनएएक्यूएस का मुख्य उद्देश्य वायु गुणवत्ता स्तर का संकेत देना तथा वनस्पतियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य से आयामों को स्पष्ट करना एवं वायु गुणवत्ता मूल्यांकन के लिये समान मानदंड निर्धारित करना है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...