back to top

जयंती पर देश ने राजीव गांधी को किया याद

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद भवन पहुंचकर राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने धर्मनिरपेक्ष भारत के संदर्भ में अपने पिता के एक कथन को याद करते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया, धर्मनिरपेक्ष भारत इकलौता ऐसा देश है जिसका अस्तित्व बना रह सकता है। उन्होंने वीरभूमि पहुंच कर राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किये।

राजीव गांधी की जयंती पर राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस के कार्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री की एक प्रतिमा का अनावरण किया और एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस फोटो प्रदर्शनी में राजीव गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने पिता के साथ अपनी बचपन की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, बहादुर कभी अन्याय के खिलाफ चुप नहीं रहते, वे अच्छाई और सच्चाई के बारे में बोलते हैं, वे अंधेरे में छुपते नहीं, बल्कि मजबूत बने रहते हैं, वे सच की रोशनी बिखरते हैं, बहादुर कभी मरते नहीं।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, राजीव जी की 77वीं जयंती पर उन्हें याद करता हूं। वह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने 21वीं सदी के लिए भारत को एक आकार दिया, जिन्होंने जीवन के हर क्षेत्र को छुआ जिससे सपने हकीकत में बदले, जिन्होंने नौजवानों, महिलाओं, पिछड़ों और गरीबों को सशक्त बनाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा, राजीव गांधी की 77वीं जयंती है। खुश हूं कि सोनिया गांधी इस दिन विपक्षी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने वाली हैं। राजीव गांधी ने भारत के आधुनिकीकरण के युग की शुरुआत की और प्रौद्योगिकी क्रांति भी आरंभ की। हम उन्हें स्नेह के साथ याद करते हैं।

कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी राजीव गांधी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। वर्ष 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक उग्रवादी हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी।

RELATED ARTICLES

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...

केदारनाथ धाम में युद्धस्तर पर बर्फबारी की सफाई, कपाट खुलने से पहले तैयारियां तेज

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास के रास्तों को श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने का कार्य रविवार को जोर-शोर...