back to top

टेस्ट टीम में उमेश की जगह नटराजन, शमी की जगह शारदुल टीम में शामिल

मेलबर्न। तमिलनाडु के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी. नटराजन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बाकी दो मैचों के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया। इससे पहले मोहम्मद शमी की जगह दूसरे टेस्ट में शारदुल ठाकुर को टीम में शामिल किया था।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के सचिव जय शाह ने यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, बार्डर-गावस्कर श्रृंखला के दौरान मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन उमेश यादव की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। वह श्रृंखला के बाकी बचे दो मैचों से पहले इस चोट से उबर नहीं पाएंगे। विज्ञप्ति के मुताबिक, अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने यादव की जगह टीम में टी. नटराजन को शामिल किया है।

बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले शारदुल ठाकुर को अनुभवी तेज गेंदबाज के बाद मोहम्मद शमी की जगह टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। शमी के दाहिने हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था। शमी और उमेश यादव दोनों अपनी चोटों के रिहैब्लिटेशन के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रहेंगे। यॉर्कर विशेषज्ञ 29 साल के नटराजन इस दौरे पर नेट गेंदबाज के तौर पर गए थे लेकिन वह टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

उन्होंने इस दौरान चार मैचों में आठ विकेट भी चटकाए (एकदिवसीय में दो और टी20 में छह विकेट)। वह तमिलनाडु के लिए प्रथम श्रेणी के 20 मैच खेल चुके है और अब टेस्ट टीम में चयन के लिए उपलब्ध होंगे। इससे पहले चोट से उबर चुके रोहित शर्मा भी सिडनी में 14 दिनों का पृथकवास पूरा कर टीम से जुड़ गए। श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर है और इसका तीसरा मैच सात जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

भारतीय टेस्ट टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिद्घिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह , नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, शारदुल ठाकुर, टी नटराजन।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...

ज्ञानदान युगधर्म है जो सबको करना चाहिए : उमानन्द शर्मा

460वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज,...