back to top

नाकामी का ख्याल कभी मन में नहीं लाता: नसीरूद्दीन शाह

मुंबई: नसीरूद्दीन शाह ने जब अपने कॅरियर की शुरुआत की थी तब वह विपरित परिस्थितियों से वाकिफ थे और लंबे संघर्ष के लिए तैयार भी थे लेकिन साथ ही उन्हें सफलता की उम्मीद भी थी। अभिनेता ने 1970 और 1980 के दशक के समानांतर सिनेमा से नाम कमाया, वहीं ऑफबीट फिल्मों में अभिनय और अधिकतर युवा एवं नए निर्देशकों के साथ काम करके सुर्खियां भी बटोरीं। यह पूछे जाने पर कि जब उन्होंने अभिनय की शुरुआत की तब उनके मन में क्या ख्याल आता था, इस पर शाह ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा, मुझे कभी निराशा नहीं हुई क्योंकि मैंने कभी आसानी से सफलता की उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने कहा, मैं लंबे संघर्ष के लिए तैयार था। मैं आसानी से हार मानने के लिए तैयार नहीं था। मैंने अपने मन में कभी नाकामी का ख्याल नहीं आने दिया, जबकि मुझे मालूम था कि मैं किन चुनौतियों से जूझ रहा हूं।

 

70 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि इतने वर्षों में भी जीवन के प्रति उनका नजरिया और कॅरियर में कभी हार नहीं मानने वाली प्रवृत्ति बदली नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने नाकामी का ख्याल कभी अपने मन में नहीं आने दिया। अगर यह होता तो क्या होता? इस बारे में मैं कभी नहीं सोचता। जैसा मैं हूं, मैं वही बनना चाहता हूं। अगर मैं अपना काम जानता हूं तो मुझे काम मिलेगा। शाह अपनी लघु फिल्म ‘हाफ फुल’ की स्क्रीनिंग में हिस्सा लेने आए थे। इस लघु फिल्म ने शॉर्ट्स टीवीज बेस्ट ऑफ इंडिया शॉर्ट फिल्म फेस्टीवल में पुरस्कार जीता। फिल्म में शाह विक्रांत मेस्सी के साथ नजर आए हैं। 12 मिनट की इस लघु फिल्म को करण रावल ने निर्देशित किया है। यह फिल्म अपने अंतद्वंद्व से जूझ रहे एक युवा की कहानी है।

RELATED ARTICLES

मोनालिसा-फरमान खान बाेले- और परेशान किया गया तो आत्महत्या कर लेंगे

नई दिल्ली। महाकुंभ से चर्चा में आईं अभिनेत्री मोनालिसा और उनके पति फरमान खान की शादी को लेकर देश भर में भारी विवाद छिड़...

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सस्पेंस को न करें लीक, आदित्य धर ने लोगों से की भावुक अपील

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक आदित्य धर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से ठीक पहले दर्शकों से एक विशेष और...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी...

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...