back to top

सभी विधानसभाओं में होंगे नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। भाजपा महिला मोर्चा एवं महिला जनप्रतिनिधियों की बैठक शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर संपन्न हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रही।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाकर महिलाओं का सम्मान बढाने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। बैठक में प्रदेश की सभी विधानसभाओं में नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन आयोजित किये जाने का भी निर्णय लिया गया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को हमेशा प्रोत्साहन दिया है। भाजपा पहली और अकेली ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कर संगठन के उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को नेतृत्व करने का मौका मिलेगा तथा महिलाएं भी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाहन कर सकेगी।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा निर्णय है जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में देश की महिलाओं को उपहार दिया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के द्वारा विधानसभा से लेकर लोकसभा तक में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढेगा।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित किये जाने वाले सम्मेलनों के माध्यम से बताना है कि भाजपा ने देश की महिलाओं के उत्थान और उनके सशक्तिकरण को सदैव प्राथमिकता दी है। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किये गए कार्यो और चलायी जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा करनी है। बैठक को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने भी सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

रामायण नृत्य-नाटिका देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिकालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ द्वारा भगवान श्रीराम की पावन गाथा...