नई दिल्ली। नरगिस फाखरी ने जिस समय इंडस्ट्री में कदम रखा तभी से उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी एक खास जगह बना ली थी. हालांकि, जितनी उनसे उम्मीदें की गई थीं, वह उतनी सफल नहीं हो पाईं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. बेशक उनका फिल्म करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन नरगिस ने कभी मुश्किलों के सामने हार नहीं मानी. एक्ट्रेस ने 2011 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉकस्टार’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. अपनी पहली ही फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन चुकी थीं।





