back to top

नरेंद्र मोदी अब नेहरू के बाद देश के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

  • पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के निर्बाध कार्यकाल को पीछे छोड़ दूसरे सबसे लंबे समय तक के प्रधानमंत्री बने
  • देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू कुल 6,130 दिनों तक लगातार प्रधानमंत्री रहे


नयी दिल्ली। 4,078 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के साथ, नरेंद्र मोदी ने अपने लगभग 25 वर्ष के राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। अर्थात राज्य और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकारों के शीर्ष पर 24 वर्षों तक कार्य किया है। लंदन में ऐतिहासिक भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के एक दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया।

वे भारत के इतिहास में लगातार दूसरे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए। उन्होंने इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के निर्बाध कार्यकाल को पीछे छोड़ दिया। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू कुल 6,130 दिनों तक लगातार प्रधानमंत्री रहे, लेकिन मोदी की यह उपलब्धि फिर भी महत्वपूर्ण है।

4,078 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के साथ, मोदी ने अपने लगभग 25 वर्ष के राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। अर्थात राज्य और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकारों के शीर्ष पर 24 वर्षों तक कार्य किया है। इस उपलब्धि के साथ, प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनसे आगे केवल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हैं।

25 जुलाई, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 4,078 दिन पद पर रहे और उनके नाम कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ भी दर्ज हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज़ादी के बाद जन्मे पहले और एकमात्र प्रधानमंत्री हैं, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं, और गैर-हिंदी भाषी राज्य से सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री हैं। वह पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं जिन्होंने दो पूर्ण कार्यकाल पूरे किए हैं और दो बार बहुमत के साथ पुनः निर्वाचित हुए हैं, जिससे वह लोकसभा में अपने दम पर बहुमत हासिल करने वाले एकमात्र गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं।

इसके अलावा, वह 1971 में इंदिरा गांधी के बाद पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री मोदी, स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू के अलावा, भारत में किसी राजनीतिक दल के नेता के रूप में लगातार तीन चुनाव जीतने वाले एकमात्र प्रधानमंत्री हैं। भारत के सभी प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों में, वह एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने किसी दल के नेता के रूप में लगातार छह चुनाव जीते हैं – गुजरात (2002, 2007, 2012), लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024)। राज्य या केंद्र में, लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री मोदी के लगभग 24 वर्षों के कार्यकाल में यह एक और मील का पत्थर होगा।

RELATED ARTICLES

सोमनाथ में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी ने किया अवलोकन

सोमनाथ (गुजरात)। सोमनाथ मंदिर में रविवार को आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत निकाली गई शौर्य यात्रा में वीरता, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का...

स्वितोलिना ने शिनयू को हराकर आकलैंड में अपना 19वां डब्ल्यूटीए खिताब जीता

वेलिंग्टन (न्यूजीलैंड)। यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने रविवार को आकलैंड में खेले गए एएसबी क्लासिक में जीत के साथ करियर का 19वां डब्ल्यूटीए टूर...

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें अब भी सक्रिय, उन्हें हराना जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी

सोमनाथ (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि आजादी के बाद गुजरात में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें...

भांगड़े और गिद्दा संग कल मनेगा लोहड़ी पर्व का जश्न, तैयारियां पूरी

लखनऊ। दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी…, सुंदर मंदरिए होय तेरा कौन विचारा… दुल्ला भट्टी वाला जैसे एक से बढ़कर एक परम्परागत गीतों पर...

सागा आफ स्टोरीज में मंच पर दिखी पांच कहानियां

बौद्ध संस्थान में आयोजित भव्य मंच प्रस्तुति सागा आॅफ स्टोरीजलखनऊ। डोरेमी क्लब ने अपने विंटर थिएटर वर्कशॉप के दूसरे सीजन का सफल समापन आज...

कला जगत की अनेक विभूतियां सम्मानित हुईं

फिल्मी अभिनेताओं की कॉमेडी और मिमिक्री कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जे.पी.एस.स्टार 11 और इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस के...

सक्षम भारत पुरस्कार से सम्मानित हुईं हुनरमंद 35 हस्तियां

महिलाओं के लिये प्रेरक रही आजीविका विकास कार्यशालातोशानी, मंजरी, रितु, शुभांगी व अनिता ने बताये व्यावसायिक गुर लखनऊ। लेट्स गिव होप फाउण्डेशन की ओर से...

लखनऊ: चिड़ियाघर शिफ्ट करने के लिए वन विभाग तैयार कर रहा अपना जवाब

लखनऊ। राजधानी के चिड़ियाघर को कुकरैल नाइट सफारी शिफ्ट करने के लिए वन विभाग अपना जवाब तैयार कर रहा है। इसे सुप्रीम कोर्ट में...

उत्तराखंड महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बनीं पूनम कनवाल

सचिव राजेश्वरी रावत और कोषाध्यक्ष रेनू तिवारी बनींलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद लखनऊ के तत्वावधान में संचालित उत्तराखण्ड महिला स्वयंसहायता समूह की महत्वपूर्ण बैठक आज उत्तराखण्ड...