back to top

नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार ने बिहार को लूटा, वादे पूरे नही किए, जनता देगी जवाब : राहुल

कोरहा(कटिहार)/किशनगंज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र और बिहार सरकार पर कोरोना वायरस, बेरोजगारी, किसानों एवं छोटे व्यापारियों की समस्याओं से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि इन्होंने मिलकर बिहार को लूटा है, वादे पूरे नही किए और अब राज्य की जनता इनको जवाब देगी।

राहुल गांधी ने कटिहार एवं किशनगंज में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एक तरफ राजग गठबंधन है और दूसरी तरफ महागठबंधन है और इनके बीच में राजग की बी टीम है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी बी टीम घूम घूम कर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और आरएसएस नफरत फैलाते हैं और हम इन दोनों से लड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की बी टीम भी नफरत फैलाती है। गौरतलब है कि बिहार चुनाव में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी इस बार राजग से अलग होकर चुनाव लड़ रही है। समझा जाता है कि राहुल गांधी का इशारा लोजपा की ओर था। राजग पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, नीतीश जी और मोदी जी ने मिलकर बिहार को लूटा है।

बिहार के किसान, मजदूर, छोटे दुकानदारों को नष्ट किया है। अब बिहार के युवाओं और किसानों ने मन बना लिया है कि महागठबंधन को चुनाव जीताना है और बिहार को बदलने का काम शुरू करना है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना से लडऩे के लिए ताली और थाली बजाने को कहा और 22 दिनों में कोरोना खत्म होने की बात कही लेकिन आज तक कोरोना फैलता जा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब लाखों मजदूर पैदल ही अपने घर आ रहे थे, तब नीतीश जी और मोदीजी कहां थे, तब मदद नहीं की और अब वोट मांगने आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान के सबसे अमीर लोगों की मदद करते हैं, उनका कर माफ करते हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इन्होंने हिन्दुस्तान के कुछ बड़े उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ रूपया माफ किया।

राहुल ने सवाल किया कि बिहार के लोगों को बाहर जाकर काम करने की जरूरत क्यों होती है, क्यों यहां पर रोजगार नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सभा में युवा रोजगार मांग रहे हैं लेकिन नीतीश जी उन्हें धमका रहे हैं। उन्होंने यहां अपनी सभा में कहा कि मोदीजी ने पूरे देश को लाइन में खड़ा कर दिया था, नोटबंदी के दौरान सिर्फ देश का गरीब ही लाइन में था कोई भी अमीर लाइन में नहीं लगा था।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...