back to top

नरेंद्र अग्रवाल हटाये गये, राजेंद्र सिंह लखनऊ के नये सीएमओ

  • डॉ. मधु सक्सेना बनीं सिविल अस्पताल की निदेशक

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के लखनऊ में नियंत्रण के बाहर होने के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पर गाज गिरी है। लंबे समय से लखनऊ के सीएमओ के पद पर जमे डॉ. नरेंद्र अग्रवाल को पद से हटा दिया गया है। लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद पर डॉ. राजेंद्र सिंह को तैनात किया गया है।

डॉ. राजेंद्र सिंह लखनऊ में दीन दयाल उपाध्याय चिकितत्सालय (महानगर) में सीएमएस के पद पर तैनात थे। लखनऊ के सीएमओ पद से हटाये गये डॉ. नरेंद्र अग्रवाल को लोकबंधु अस्पताल भेजा है। शिकायत थी कि लखनऊ में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार तथा तेजी से बढ़ते प्रसार के बाद भी डॉ. नरेंद्र अग्रवाल सक्रिय नहीं हो रहे। लखनऊ में डॉ. नरेंद्र अग्रवाल की लगातार शिकायतें आ रही थीं। कोरोना काल में लापरवाही के कारण फजीहत कराने के बाद आखिरकार डॉ. नरेंद्र अग्रवाल को हटा दिया गया।

इस समय राजधानी लखनऊ में कोरोना के सर्वाधिक एक्टिव केस हैं जबकि मई व जून में यहां पर स्थिति काफी बेहतर थी। दूसरी ओर, शासन ने शनिवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय में निदेशक स्वास्थ्य (सेवा) डॉ. मधु सक्सेना को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल का निदेशक बनाया है। सिविल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी अब प्रदेश के महानिदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा हैं। इसके साथ ही मुरादाबाद में जिला चिकित्सालय में मुख्य अधीक्षक डॉ. ज्योत्सना उपाध्याय पंत को लखनऊ में निदेशक स्वास्थ्य (सेवा) के पद पर तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...