back to top

नन्दी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविन्द व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की मुलाकात

विशेष संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने नई दिल्ली में प्रवास के दौरान भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री नन्दी ने पूर्व राष्ट्रपति एवं केंद्रीय मंत्री को उत्तर प्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा एवं ऐतिहासिक निवेश से अवगत कराते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मंत्री नन्दी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से 12 जनपथ नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफलतम नौ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक अमृत काल की ओर भेंट की। मंत्री नन्दी ने बताया कि आज केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार के कारण उत्तर प्रदेश औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में नित नए आयाम गढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा है। मंत्री ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से भी मुलाकात के दौरान प्रदेश की औ़द्योगिक यात्रा से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि अनुकूल इंडस्ट्रियल पॉलिसी, इंडस्ट्री फ्रेंडली इकोसिस्टम और इज आॅफ डूइंग बिजनेस ने उत्तर प्रदेश को निवेश को बेस्ट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट, इंटरनेशल ट्रेड शो और मोटोजीपी जैसे आयोजनों की शानदार सफलता ने प्रदेश के औद्योगिक विकास को एक्सिलरेट किया है। साल 2023 में इन तीनों आयोजनों की सफल मेजबानी से प्रदेश ने इंटरनेशल इवेंट्स के मेजबानी की हैट्रिक पूरी की है। केन्द्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश की औद्योगिक व आर्थिक विकास के रफ्तार की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का अभूतपूर्व विकास वन ट्रिलयन डॉलर इकोनॉमी को ठोस बुनियाद है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था के बेहतर वातावरण ने आम जन के मन में सुरक्षा, भरोसा और विश्वास पैदा किया है। मंत्री नन्दी ने केन्द्रीय मंत्री द्वारा समय प्रदान करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक व महिला अधिकारों से सम्बंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

RELATED ARTICLES

आईबीसी के कारण बैंकिंग प्रणाली में सुधार हुआ: वित्त मंत्री

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग...

गोमती तट पर चला स्वच्छता अभियान, 20 कुंतल कचरा निकाला

लखनऊ। राम नवमी के बाद गोमती नदी के घाटों पर पूजा सामग्री एवं देवी-देवताओं की मूर्तियों के विसर्जन से उत्पन्न कचरे को हटाने के...

गन्ना विभाग और यूपीएसआरएलएम के बीच हुआ एमओयू

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और कृषि आधारित गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...