back to top

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नाम तय, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी का इंतजार

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रावसाहेब दानवे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा इसकी पुष्टि किए जाने का इंतजार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दानवे ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को कहा था कि पांच दिसंबर की शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र की नयी महायुति सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की गई है कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा लेकिन भाजपा सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है। फडणवीस दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली निवर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।

शिंदे शुक्रवार को सातारा जिले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए थे। इस बीच अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह राज्य की नयी सरकार के गठन के लिए हो रही कवायद के तरीके से खुश नहीं हैं। उनके एक निकट सहयोगी ने कहा कि शिंदे को अपने पैतृक गांव में तेज बुखार हो गया था, लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और वह रविवार शाम को मुंबई लौटेंगे। दानवे ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार में कहा, यहां तक कि लोग भी जानते हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। हम अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उस व्यक्ति के नाम की पुष्टि किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा, हम नाम पर आधिकारिक मुहर (अनुमोदन) का इंतजार कर रहे हैं। मंत्रिमंडल की संरचना पर दानवे ने कहा, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि राज्य मंत्रिमंडल में किसे शामिल करना है। शिंदे के सातारा में अपने गांव के दौरे के बारे में पूछे जाने पर दानवे ने कहा कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य राज्य प्रशासन के कामकाज में बाधा नहीं डालता है।

भाजपा नेता ने कहा, जब कोई मुख्यमंत्री अपने पैतृक स्थान का दौरा करता है तो हमें इसमें गर्व महसूस होता है। दानवे ने कहा, जब (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की पिछली सरकार में) मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे, तब उनका ह्म्दय संबंधी आॅपरेशन हुआ था लेकिन प्रशासन का कामकाज जारी रहा था।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...