back to top

नागल ने क्लान को हराया, ग्रैंडस्लैम मैच जीतने वाले पहले भारतीय बने

न्यूयार्क। सुमित नागल यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में अमेरिका के ब्रैडली क्लान को हराकर पिछले सात वर्षों में ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में एकल मैच जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। दूसरे दौर में उनका मुकाबला विश्व में नंबर तीन डोमिनिक थीम से होगा। फ्लाशिंग मीडोज पर पिछले साल रोजर फेडरर के खिलाफ एक सेट जीतने वाले नागल ने मंगलवार की रात को स्थानीय खिलाड़ी क्लान को दो घंटे 12 मिनट तक चले मैच में 6-1, 6-3, 3-6, 6-1 से हराया।

क्लान विश्व रैंकिंग में नागल से केवल एक स्थान आगे 126वें नंबर पर हैं। इससे पहले सोमदेव देववर्मन किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा के एकल मैच में जीत दर्ज करने वाले आखिरी भारतीय थे। उन्होंने भी 2013 में यूएस ओपन में क्वालीफायर के रूप में प्रवेश करके स्लोवाकिया के लुकास लैको को हराया था।

नागल ने कहा, मैंने 2013 में यहां जूनियर वर्ग के लिए क्वालीफाई किया था और बाद में पुरुष वर्ग के मुख्य ड्रा में जगह बनाने में सफल रहा था। अब मैंने पहले दौर में जीत दर्ज की जो मेरे लिए काफी मायने रखती है। मैं यहां खेलने का लुत्फ उठा रहा हूं और कुछ अवसरों पर इसका मुझे फायदा मिलता है।

उन्होंने कहा, यह जानते हुए कि इस मैच में आप जीत के दावेदार हो, कोर्ट में जाना आसान नहीं था। मैं निश्चित तौर पर नर्वस था और ग्रैंडस्लैम में अपनी पहली जीत के लिए खेल रहा था लेकिन मैंने वही किया जो मुझे करना चाहिए था और आत्मसंयम बनाए रखा। जनवरी 2017 में संन्यास लेने वाले सोमदेव 2013 में आस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे थे। वह विंबलडन 2011 में भी दूसरे दौर में खेले थे लेकिन कभी इससे आगे नहीं बढ़ पाए थे।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...