back to top

नड्डा ने बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना

नवद्वीप (पश्चिम बंगाल)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के नवद्वीप से पार्टी की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की और कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में लोगों ने ममता बनर्जी की सरकार की विदाई का मन बना लिया है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर प्रशासन के राजनीतिकरण और पुलिस के अपराधीकरण का भी आरोप लगाया।

नड्डा ने दावा किया कि टीएमसी का नारा मां, माटी, मानुष से बदलकर वास्तविकता में तानाशाही, तोलाबाजी (रंगदारी) और (मुस्लिम) तुष्टिकरण हो गया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार ने उन लोगों के साथ विश्वासघात किया है जिन्होंने उस पर भरोसा जताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के शासन में सिर्फ टीएमसी नेताओं का फायदा हुआ और यहां तक कि अंफान तूफान के बाद राहत के लिए भेजी गई रकम में भी उनके द्वारा हेरफेर की गई।

नड्डा ने जय श्रीराम के नारे को लेकर ममता की नाराजगी का मुद्दा भी उठाया और इस नारे को देश की संस्कृति से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा, वह जय श्रीराम के नारे से इतनी नफरत क्यों करती हैं? अपने ही देश की संस्कृति से जुड़ना गलत है क्या? वे (टीएमसी) वोट-बैंक की राजनीति के लिए देश की संस्कृति को नकारना चाहते हैं।

बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जय श्रीराम का नारा लगने के बाद संबोधन से इनकार कर दिया था। विधानसभा चुनावों से पहले बनर्जी द्वारा शुरू किए गई घरेलू-बाहरी की बहस का उल्लेख करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी का प्रदेश नेतृत्व पश्चिम बंगाल की संस्कृति की रक्षा करेगा और उसे प्रगति के पथ पर लेकर जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया, ममता बनर्जी सरकार ने प्रशासन का राजनीतिकरण, पुलिस का अपराधीकरण और भ्रष्टाचार को संस्थागत कर दिया है। उन्होंने बाद में 15वीं शताब्दी के संत चैतन्य महाप्रभु की जन्मस्थली नवद्वीप से पश्चिम बंगाल में बदलाव लाने के उद्देश्य से भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत एक परिष्कृत रथ को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऐसी चार रथ यात्रा में से दो का उद्घाटन इस महीने बाद में करेंगे।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...