back to top

नड्डा ने महत्वपूर्ण विधेयकों के संसद में पारित होने पर जताई खुशी

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 को ऐतिहासिक करार देते हुए इसे संघ शासित प्रदेश की क्षेत्रीय भाषाओं के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इससे पहले संसद ने जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान कर दी जिसमें पांच भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, कश्मीरी और डोगरी को केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक भाषा का दर्जा देने का प्रावधान है। इस विधेयक को आज राज्यसभा से मंजूरी मिली। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है।

नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर के सांस्कृतिक संरक्षण एवं विकास के लिए कृत संकल्पित है। भाजपा अध्यक्ष ने उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता 2020, औद्योगिक संबंध संहिता 2020 और सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 के भी संसद से पारित होने पर देशवासियों को बधाई दी।

उन्होंने इन विधेयकों को ऐतिहासिक और व्यापक श्रम सुधार बताया। उन्होंने कहा, ये 50 करोड़ मजदूरों के लिए स्वस्थ व सुरक्षित काम करने का वातावरण देगा। सरकार प्रवासी मजदूरों को लेकर बहुत संवेदनशील है। पहली बार उनके कल्याण के कई सारे प्रावधान किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रपति अंगोला, बोत्सवाना की पहली यात्रा के बाद दिल्ली लौटीं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय राजकीय यात्रा के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौटीं।मुर्मू ने इस यात्रा के दौरान...

दिल्ली विस्फोट में शामिल डॉ. उमर नबी का पुलवामा स्थित मकान ध्वस्त

श्रीनगर। दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोट करने वाली कार के चालक डॉ. उमर नबी के जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित...

एसआईआर ने बिहार में जो खेल किया वह उप्र समेत अन्य राज्यों में नहीं हो पाएगा : अखिलेश यादव

लखनऊ । बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करके सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के अपने पास सत्ता बरकरार रखने के सवाल पर समाजवादी...

गोमा तट पर सजी लोकगीत संगीत नृत्य की सुरमई शाम

10 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव षष्ठम् दिवसलखनऊ। नाचेगा भारत, वॉयस आॅफ उत्तराखंड, झोड़ा-समूह लोक नृत्य, डांस उत्तराखंड डांस, (जिसमें गैर-उत्तराखंडी टीमें भी शामिल हैं) एवं...

दो दिवसीय हास्य नाट्य महोत्सव 27 से

प्रथम प्रस्तुति के रूप में 'घर का न घाट का'लखनऊ। राजधानी ही नहीं पूरे देश में अपनी नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से एक अनूठी...

भागीदारी जनजाति उत्सव में अवधी फूड स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र

-नव अंशिका फाउण्डेशन व्यंजन ही नहीं महिलाओं को बना रही आत्मनिर्भर भी लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान की ओर से 13 से...

बाल दिवस पर बच्चों ने संवेदनाओं का रंगपर्व रचा

लखनऊ स्पेक्ट्रम आर्ट फेयर का कलात्मक परिदृश्य लखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी द्वारा फीनिक्स प्लासियो में इन दिनों चल रहे लखनऊ स्पेक्ट्रम - 2015 आर्ट फेयर...

उत्पन्ना एकादशी आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि, जो कार्तिक मास के बाद आती है, उत्पन्ना एकादशी के नाम से जानी जाती है।...

आपके प्यार में हम निखरने लगे…

गीत-संगीत से सजी लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव की शामलखनऊ। प्रगति इवेंट संस्था द्वारा लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव अवध विहार योजना बि 2 अवध शिल्पग्राम (खुला क्षेत्र)...