back to top

सीएए पर नड्डा की राहुल को चुनौती

नई दिल्ली। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए)को लेकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया और कांग्रेस नेता को चुनौती दी कि इस कानून पर 10 वाक्य बोलकर दिखाएं। नड्डा ने यहां सीएए के समर्थन में एक बौद्ध संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग मुद्दे को समझे बिना अपना ज्ञान दिखाते हैं ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस सीएए का विरोध कर रही है। मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि कानून पर 10 वाक्य बोलकर दिखाएं। वह हमें दो वाक्य में बता दें कि सीएए को लेकर उन्हें क्या दिक्कत है। वह इतनी बड़ी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं और उन्हें खुद तय करना है कि यह काम उन्हें कैसे करना है, लेकिन उन्हें देश को गुमराह नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून में संशोधन पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के उन अल्पसंख्यकों के लिए है जिन्हें उन देशों में सालों तक धार्मिक प्रताड़नाएं सहनी पड़ी हों और उन्होंने बाद में भारत में शरण ली हो। नड्डा ने कहा कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे नेताओं ने इन पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने की वकालत की थी लेकिन कांग्रेस में अब कोई नेता नहीं है जो इस मुद्दे को समझ सके।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दूसरी बार सत्ता में आने के बाद से छह महीने में से मुद्दों को सुलझ लिया जो 70 साल से लंबित थे। विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा और वे देश को गुमराह करने के लिए सीएए का इस्तेमाल कर रहे हैं। नड्डा ने कहा, कांग्रेस और वामदलों के लिए उनका वोट बैंक देश से पहले आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश पहले और वोट बाद में हैं।

उन्होंने कहा कि आलोचक दावा कर रहे हैं कि इस कानून के बाद करोड़ों लोग भारत में आकर बस जाएंगे, लेकिन तथ्य यह है कि यह उन लोगों के लिए है जो 31 दिसंबर, 2014 तक यहां आये थे। भाजपा नेता ने कहा कि विपक्षी दल समस्याओं को लंबे समय तक अनसुलझ रखने में भरोसा रखते हैं ताकि वे उन पर सियासत कर सकें लेकिन मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया है। नड्डा ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोग वास्तव में देश को कमजोर कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...