back to top

मेरा काम पीछे से विराट की मदद करना है : रहाणे

चेन्नई। अजिंक्य रहाणे ने बतौर कप्तान आस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली चुनौतीपूर्ण टेस्ट श्रृंखला में पीछे से विराट कोहली की मदद करना चाहेंगे। रहाणे ने यह भी कहा कि शुक्रवार से यहां शुरू हो रही श्रृंखला में इंग्लैंड जैसी बेहतरीन टीम के खिलाफ आत्ममुग्धता की कोई जगह नहीं है।

आगामी मैचों से ही जून में लार्ड्स में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड की प्रतिद्वंद्वी टीम का फैसला होगा। रहाणे ने बुधवार को वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस के दौरान कहा, मेरा काम पीछे से विराट की मदद करना है। मेरा काम अब सचमुच आसान है। जब विराट मुझसे कुछ भी पूछेगा तो मैं उसे बताऊंगा। विराट कप्तान था और वह पारिवारिक कारणों से स्वदेश लौटा था। इसलिए मैं आस्ट्रेलिया में कप्तान बना। इस सीनियर बल्लेबाज ने यह भी कहा कि आस्ट्रेलिया श्रृंखला में जीत अब उनके लिए बीती बात हो गई है।

उन्होंने कहा, आस्ट्रेलिया में जीत अब बीती बात है। हम वर्तमान में हैं। हम इंग्लैंड की टीम का सम्मान करते हैं जिसने श्रीलंका में टेस्ट श्रृंखला जीती। हम अच्छी ब्रांड का क्रिकेट खेलना चाहते हैं और हम कुछ भी हलके में नहीं ले रहे। उन्होंने कहा, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में अभी तीन-चार (पांच) महीने का समय है। ध्यान मौजूदा श्रृंखला पर होना चाहिए। न्यूजीलैंड काफी अच्छी खेली और वह फाइनल में पहुंचने की हकदार है। हम एक बार में एक ही मैच पर ध्यान लगाएंगे।

उप कप्तान ने टीम के संयोजन के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन संकेत दिया कि चेपॉक स्पिनरों के लिए मददगार पिच होगी। जब उनसे पूछा गया कि स्पिनर अक्षर पटेल को टेस्ट पर्दापण दिया जाएगा तो उन्होंने कहा, हम कल की ट्रेनिंग के बाद संयोजन पर फैसला करेंगे। भारतीय विकेट में हमेशा स्पिनरों के लिए कुछ न कुछ रहा है। हम खुद को मजबूत करेंगे। इंतजार करते हैं और देखते हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...