back to top

संगीतकार बॉब डिलन पर 1965 में 12 साल की लड़की का यौन शोषण करने का आरोप

लास एंजिलिस। प्रख्यात गायक और गीतकार बॉब डिलन पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि 12 वर्ष की उम्र में 1965 में डिलन ने उसका यौन शोषण किया। नोबेल पुरस्कार विजेता डिलन ने इस आरोप का खंडन किया है। कनेक्टिकट के ग्रीनिच में रहने वाली 68 वर्षीय जे. सी. ने पिछले सप्ताह एक मामला दर्ज कराया जिसमें आरोप है कि डिलन जब 23-24 साल के थे तब उन्होंने संगीतकार होने के रसूख का इस्तेमाल कर पीडता को शराब पिलाकर कई बार उसका यौन शोषण किया।

डिलन (80) के प्रवक्ता ने बताया कि 56 साल पुराने दावे में कोई सच्चाई नहीं है और इस आरोप का बचाव किया जाएगा। डेडलाइन की खबर के अनुसार, न्यूयार्क उच्चतम न्यायालय में दर्ज मुकदमे में जे. सी. ने कहा कि अप्रैल-मई 1965 में छह सप्ताह के दौरान डिलन ने उसका यौन शोषण किया। वर्ष 1960 के दौरान न्यूयार्क में संगीत जगत के बड़े सितारों में शुमार डिलन का असली नाम रोबर्ट एलेन जिमरमैन है। उन्हें कई बार ग्रैमी पुरस्कार के अलावा साहित्य के नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...