तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापन
लखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28 मार्च से 30 मार्च तक लिबर्टी पार्क सर्वोदय नगर कुर्माचल में किया जा रहा है। समापन दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नंदन सिंह बोरा, पार्षद उमेश सनवाल, सहायक निदेशक डॉक्टर राजेश अहिरवार ने महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र के विद्वानों को सम्मानित भी किया गया जिसमें गायन -सृष्टि माथुर , चिकित्सा- जनार्दन घिल्डियाल, डॉ रवि भास्कर, वादन -शेख इब्राहिम को अंगवस्त्र प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत तथा संचालन डॉक्टर मानसी बिष्ट ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिव वंदना से यशभारती सम्मानित लोक गायिका ऋचा जोशी तथा प्रीति लाल ने प्रस्तुत किया। सुशीला नेगी नीलम जोशी और रेनू कांडपाल के निर्देशन में उत्तराखंड के जोड़ा छपेली चाचरी थडिया हाथ से नृत्य होली आदि समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए। मुनाल रंग मंडल के कलाकार रंग मंडल प्रमुख मुनालश्री विक्रम बिष्ट के निर्देशन में तथा वरिष्ठ लोक गायिका ऋचा जोशी के संगीत संयोजन में गायन वादन नृत्य के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद भूपेंद्र शर्मा तथा पूर्व पार्षद मनोज अवस्थी, मोहन सिंह बिष्ट, पुष्पा वार्षनै, विपिन सिंह ,नरेंद्र पांडे, डॉ राधा बिष्ट आदि उपस्थित थे।





