मुंबई : पहला भूमिगत मेट्रो मार्ग आम जनता के लिए खोला गया, बड़ी संख्या में लोगों ने किया सफर

मुंबई। मुंबई के पहले भूमिगत मेट्रो गलियारे के, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से आरे तक फैले खंड को सोमवार को आम लोगों के लिए चालू कर दिया गया। एक्वा लाइन का यह प्रथम चरण है। मुंबई मेट्रो लाइन 3 के बीकेसी से आरे तक के खंड पर पहले दिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा का अनुभव लेने आए। इस खंड पर मेट्रो सेवा सुबह 11 बजे आम जनता के लिए शुरू की गई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मुंबई मेट्रो लाइन 3 के बीकेसी से आरे खंड के 12.69 किलोमीटर लंबे प्रथम चरण का उद्घाटन किया। उन्होंने बीकेसी से सांताक्रूज तक और फिर वापस सांताक्रूज से बीकेसी तक यात्रा की। इस दौरान उन्होंने छात्रों, महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना की लाभार्थियों और भूमिगत लाइन के निर्माण में शामिल मजदूरों के साथ बातचीत की।

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पाेरेशन (एमएमआरसी) ने पहले ही अधिसूचित कर दिया है कि एक्वा लाइन पर मेट्रो का नियमित परिचालन मंगलवार से शुरू होगा।अधिसूचना के अनुसार, ये सेवाएं सोमवार से शनिवार के बीच सुबह साढ़े छह बजे से रात 10.30 बजे तक तथा रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से रात 10.30 बजे तक संचालित की जाएंगी। एमएमआरसी के अनुसार मेट्रो लाइन पर यात्रा का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 50 रुपये है। यात्री एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड), मुंबई मेट्रो तीन मोबाइल ऐप और टिकट वेंडिंग मशीन सहित अन्य माध्यमों से टिकट बुक कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार ने CM योगी के सचिव अमित सिंह को सेवा विस्तार दिया, 2027 तक बने रहेंगे पद पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव अमित सिंह को केंद्र सरकार ने सेवा विस्तार दे दिया है। अब वे 31...

PM मोदी ने सड़क दुर्घटना में मारे गए 114 वर्षीय मैराथन धावक फौजा सिंह को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए अनुभवी मैराथन धावक फौजा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और...

ग्रेस किम ने जीता पहला अमुंडी एवियन चैंपियनशिप का खिताब

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने 28वें स्थान पर किया प्रतियोगिता का समापन ऐक्स-लेस-बेन्स (फ्रांस)। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने अमुंडी एवियन चैंपियनशिप के अंतिम दौर...

Latest Articles