back to top

मुलायम की बहू ने फिर अलापा भाजपा का राग

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने केन्द्र सरकार के नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजनशिप (एनआरसी) का समर्थन किया है। सोमवार को अपर्णा ने ट्वीट करते हुए कहा कि जो भारत का है उसे रजिस्टर में अंकित होने में क्या परेशानी है।

अपर्णा यादव का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एनआरसी के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में उग्र धरना-प्रदर्शन हो रहे है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने इस कानून की कड़ी आलोचना की है। विपक्ष की इस आलोचना के बीच समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने इस कानून का समर्थन किया है।

अपर्णा का यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने भाजपा के निर्णयों की सराहना न की हो। अपर्णा पहले भी तीन तलाक कानून पर अपनी अलग राय रख चुकी हैं। तीन तलाक विधेयक पर अपर्णा ने ट्वीट में लिखा था कि, ‘यह स्वागत योग्य कदम है। यह महिलाओं खासकर मुस्लिम महिलाओं को और मजबूती देगा। यह उन महिलाओं की तरफ ध्यान आकृष्ट करेगा जो लंबे समय से अन्याय सहती आ रही हैं।’ उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के कुछ दिन बाद ही अपर्णा यादव व उनके पति प्रतीक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।

इस मुलाकात के बाद राजनैतिक माहौल काफी गरमा गया था कहा जाने लगा था कि मुलायम की छोटी बहू भाजपा का दामन थामने जा रही है हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके बाद अपर्णा एक बार फिर उस समय चर्चा में आयी जब उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ एक इफ्तार पार्टी में भी नजर आई थीं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ली गई एक सेल्फी को शेयर करने के कारण भी अपर्णा चर्चा में रही थीं।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...