back to top

मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन, जैक मा को पीछे छोड़ा

मुंबई। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो और मार्क जुकरबर्ग की कंपनी फेसबुक में पार्टनरशिप के बाद अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने अलीबाबा के संस्थापक जैक मा को पीछे छोड़ दिया है। फेसबुक के साथ हुई डील के बाद अंबानी की संपत्ति 4 अरब डॉलर बढ़कर 49.5 अरब डॉलर (लगभग 3.77 लाख करोड़ रुपए) हो गई है।

बता दें कि फेसबुक मुकेश अंबानी की जियो में 43,574 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस निवेश के बाद जियो में फेसबुक की हिस्सेदारी 9.99% हो जाएगी। मुकेश अंबानी ने अब तक एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन रहे जैक मा को पीछे छोड़ा है। जैक मा के मुकाबले अंबानी की संपत्ति 3.5 अरब डॉलर ज्यादा हो गई है।

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार, 21 अप्रैल तक मुकेश अंबानी की वेल्थ 14 अरब डॉलर तक गिर गई थी। वहीं मंगलवार को जैक मा की वेल्थ में 1 अरब डॉलर की कमी आई थी। फेसबुक के साथ डील की खबरों के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बुधवार को शानदार उछाल देखने को मिली।

एक समय तो 11 फीसदी ऊपर 1375 रुपए पर कारोबार कर रहा था। कारोबार बंद होते समय आरआईएल का शेयर 9.83 फीसदी ऊपर 1359 रुपए पर जाकर बंद हुए। सिर्फ बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 90,000 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ था। भारत की किसी कंपनी में अल्पमत हिस्सेदारी के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा एफडीआई है।

जियो प्लेटफॉर्म के लिए प्री मनी एंटरप्राइज वैल्यू करीब 66 अरब डॉलर होगी। निवेश के बाद जियो प्लेटफॉर्म की वैल्यू 4.62 लाख करोड़ हो जाएगी। इस पार्टनरशिप से लोगों और बिजनेस के लिए बड़े मौके पैदा होंगे।

RELATED ARTICLES

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000...

अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसा तेल लेने, बाज़ार में जल्द उतारने की अनुमति दी: राइट

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने मित्र देश भारत को दक्षिण एशिया के समुद्री क्षेत्रों में जहाजों पर मौजूद रूसी...