back to top

‘एमटीवी लव स्कूल’ फेम जगनूर अनेजा का निधन

नई दिल्‍ली। कुछ दिनों पहले ही बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला (sidharth shukla) के निधन की दुखद खबर सामने आई थी। इसके बाद मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। एमटीवी लव स्कूल (MTV Love School) फेम जगनूर अनेजा (Jagnoor Aneja) का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है।

सोशल मीडिया पर दे रहे श्रद्धांजलि
जगनूर के निधन से फैन्स और सितारों को एक बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक जगनूर मिस्त्र में छुट्टियां मना रहे थे, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। जगनूर के निधन पर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर सितारे और फैन्स जगनूर के फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फैन्स और सेलेब्स जगनूर से जुड़ी अपनी यादें साझा कर रहे हैं। जगनूर के इस आखिरी पोस्ट पर फैन्स उन्हें याद कर रहे हैं।

लव स्कूल में आए थे नजर
याद दिला दें कि जगनूर करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के शो एमटीवी लव स्कूल के सीजन वन और टू में नजर आ चुके थे। पहले सीजन में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मनीषा के साथ हिस्सा लिया था, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। मनीषा से ब्रेकअप के बाद जगनूर मोनिका के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे। बता दें कि मोनिका के साथ भी उनका रिश्ता लंबा नहीं चला और कुछ वक्त के बाद मोनिका और जगनूर भी अलग हो गए।

RELATED ARTICLES

सोमनाथ में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी ने किया अवलोकन

सोमनाथ (गुजरात)। सोमनाथ मंदिर में रविवार को आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत निकाली गई शौर्य यात्रा में वीरता, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का...

स्वितोलिना ने शिनयू को हराकर आकलैंड में अपना 19वां डब्ल्यूटीए खिताब जीता

वेलिंग्टन (न्यूजीलैंड)। यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने रविवार को आकलैंड में खेले गए एएसबी क्लासिक में जीत के साथ करियर का 19वां डब्ल्यूटीए टूर...

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें अब भी सक्रिय, उन्हें हराना जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी

सोमनाथ (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि आजादी के बाद गुजरात में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें...

भांगड़े और गिद्दा संग कल मनेगा लोहड़ी पर्व का जश्न, तैयारियां पूरी

लखनऊ। दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी…, सुंदर मंदरिए होय तेरा कौन विचारा… दुल्ला भट्टी वाला जैसे एक से बढ़कर एक परम्परागत गीतों पर...

सागा आफ स्टोरीज में मंच पर दिखी पांच कहानियां

बौद्ध संस्थान में आयोजित भव्य मंच प्रस्तुति सागा आॅफ स्टोरीजलखनऊ। डोरेमी क्लब ने अपने विंटर थिएटर वर्कशॉप के दूसरे सीजन का सफल समापन आज...

कला जगत की अनेक विभूतियां सम्मानित हुईं

फिल्मी अभिनेताओं की कॉमेडी और मिमिक्री कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जे.पी.एस.स्टार 11 और इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस के...

सक्षम भारत पुरस्कार से सम्मानित हुईं हुनरमंद 35 हस्तियां

महिलाओं के लिये प्रेरक रही आजीविका विकास कार्यशालातोशानी, मंजरी, रितु, शुभांगी व अनिता ने बताये व्यावसायिक गुर लखनऊ। लेट्स गिव होप फाउण्डेशन की ओर से...

लखनऊ: चिड़ियाघर शिफ्ट करने के लिए वन विभाग तैयार कर रहा अपना जवाब

लखनऊ। राजधानी के चिड़ियाघर को कुकरैल नाइट सफारी शिफ्ट करने के लिए वन विभाग अपना जवाब तैयार कर रहा है। इसे सुप्रीम कोर्ट में...

उत्तराखंड महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बनीं पूनम कनवाल

सचिव राजेश्वरी रावत और कोषाध्यक्ष रेनू तिवारी बनींलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद लखनऊ के तत्वावधान में संचालित उत्तराखण्ड महिला स्वयंसहायता समूह की महत्वपूर्ण बैठक आज उत्तराखण्ड...