back to top

लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनायें सांसद

लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय संसदीय समूह की वार्षिक आम बैठक को किया संबोधित

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को और मजबूत एवं पारदर्शी बनाने के लिये वर्तमान एवं पूर्व सांसदों को अन्य देशों के संसदीय शिष्टमंडलों के साथ चर्चा करनी चाहिए। संसद भवन परिसर में भारतीय संसदीय समूह की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकतांत्रिक देशों के साथ विचारों के आदान-प्रदान एवं संसदीय कूटनीति में भारतीय संसदीय समूह की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को और सशक्त, मजबूत और पारदर्शी बनाने में भारतीय संसदीय संघ समूह का अहम योगदान है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि मेरा विचार है कि संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में वर्तमान एवं पूर्व सांसदों को अन्य देशों के संसदीय शिष्टमंडलों के साथ चर्चा करनी चाहिए और अनुभव साझा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले उत्कृष्ठ सांसद पुरस्कार से संबंधित समारोह तीन-चार वर्ष में आयोजित होता था और अब ऐसा विचार आया है कि नियमित रूप से दो वर्ष में एक समारोह आयोजित किया जाए।

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, बिरला ने कहा कि इसी वर्ष 2018, 2019 व 2020 के लिए उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार दिये जायेंगे। राज्यसभा उपसभापति हरिवंश, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल तथा लोकसभा व राज्यसभा के अनेक सांसदों ने इस बैठक में हिस्सा लिया। बिरला ने कहा कि अन्य देशों की संसदों के साथ बनने वाले मैत्री समूह में सदस्यों की संख्या 9 से बढ़कर 12 की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...