लखीमपुर खीरी में मां की चाकू मारकर हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना क्षेत्र में रविवार को एक विवाद के बाद 55 वर्षीय एक महिला की उसके बेटे ने हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मैलानी थाना क्षेत्र के बोझिया गांव की रहने वाली सरला देवी (55) की रविवार सुबह उसके ही छोटे बेटे मयंक ने बेरहमी से चाकू गोद कर हत्या कर दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रवीण कुमार अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने पत्रकारों को बताया कि रविवार सुबह आरोपी मयंक का अपनी मां सरला देवी से कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद उसने चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मयंक को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह खबर भी पढ़े —भाजपा सांसद रमेश बिन्द को धमकी भरा कॉल, भदोही आने पर जान से मारने की मिली धमकी

RELATED ARTICLES

संजय कपूर की कंपनी (सोना कॉमस्टार) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नए चेयरमैन की नियुक्ति की।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और सोना कॉमस्टार के दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) के वारिस को चुन लिया...

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

Latest Articles