गोपाष्टमी उत्सव के तहत सुबह गौ पूजन हुआ
लखनऊ। शहर में गोपाष्टमी का शुभ पर्व गाय माताओं की सेवा कर विधि विधान से मनाया गया। मंदिरों और गौशालाओं में गाय माता का पूजन, तिलक कर उन्हें गुड़, चना आदि खिलाया गया। लोगों ने गौमाता से सुख, शांति एवं संपन्नता का आशीर्वाद मांगा।
गोपाष्टमी उत्सव के तहत सुबह गौ पूजन हुआ। वैदिक मंत्रों के बीच आचार्य राजेश कुमार शुक्ल ने पूजन आरती संपन्न कराई। यहां पर पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू ने प्रथम स्थान पर सोनी गाय, गौरी गाय द्वितीय, लक्ष्मी गाय तृतीय के सेवकों को विशेष रूप से सम्मानित किया। महिलाओं ने सांस्कृतिक संध्या में सुंदर भजन कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना प्रभुजी चले आना… प्रस्तुति दी। चौक डिपो के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने महिलाओं का सम्मान किया। श्री राधा कृष्ण की भव्य झांकी की प्रस्तुति हुई। फूलों की होली, गौसेवकों का सम्मान व जवाहर भवन के पंकज मेहरोत्रा ने किया। कार्यक्रम में राज कुमार रस्तोगी, मनोज गुप्ता, संजीव झिंगरन, घनश्याम अग्रवाल, आशीष मिश्रा, लोकेश बिहारी, डॉ. अनिल गुप्ता, आसाराम गुप्ता, गौरव गुप्ता, पं. कृष्णा शंकर शर्मा, सुनील शुक्ल, संजय रस्तोगी, रिषभ वाजपेयी, विनीता मिश्रा, नेहा मिश्रा, ऊषा अग्रवाल, सुषमा झिंगरन, संजय त्रिवेदी, डीपी सिंह, अंकुर दीक्षित, आनंद मिश्रा, विकास मिश्रा आदि ने मिलकर गौ पूजन किया। इसके अलावा गोपाष्टमी का पर्व इस्कॉन मंदिर, जानकीपुरम स्थित लक्ष्मण गौशाला, मलिहाबाद के श्री गोपेश्वर गौशाला, कान्हा उपवन, शास्त्री नगर के दुर्गा मंदिर, डालीगंज के प्राचीन मनकामेश्वर मठ मंदिर आदि स्थानों व घरों पर भी लोगों ने गाय का पूजन किया।





