back to top

अधिकांश कहानियां भावनाओं और संवेदनाओं का जीवंत विवरण देती हैं

किताब और प्रो.नैय्यर मसूद के व्यक्तित्व- कृतित्व पर चर्चा
साहित्य अकादमी ने छापा है शुएब निजाम का लिखा मोनोग्राम

लखनऊ। प्रो.नैय्यर मसूद एक प्रसिद्ध उर्दू लेखक थे, और उनकी मन को छूने वाली कहानियां वास्तविक जीवन के अनुभवों और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित होती थीं। उस्लूब आर्गनाइजेशन की ओर से उ.प्र.हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में ये निष्कर्ष प्रसिद्ध उर्दू कथाकार प्रो.नैय्यर मसूद के मोनोग्राफ और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चली पर चर्चा में उर्दू विद्वानों ने व्यक्त किये।
साहित्य अकादमी दिल्ली ने हाल में ही प्रो.मसूद पर कानपुर के उर्दू विद्वान शुएब निजाम का लिखे मोनोग्राफ का विमोचन भी यहां हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डा.अनीस अंसारी ने हिंदी उर्दू भाषाओं को बढ़ाने की बात करते हुए कहा कि उनकी अधिकांश कहानियाँ रोजमर्रा की भावनाओं और संवेदनाओं का जीवंत विवरण देती हैं। फख्र है कि मैंने उनके साथ वक्त गुजारा है। मोनोग्राफ में बहुत गहराई से प्रो.मसूद के व्यक्तित्व और कृतित्व को रखा गया है।
अध्यक्षीय वक्तव्य में लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व उर्दू विभागाध्यक्ष डा.अनीस अश्फाक ने उन्हें निहायत संवेदनशील व्यक्तित्व वाला लेखक बताते हुए कहा कि उनकी दौर में उर्दू साहित्य अपने उत्कर्ष पर था। उनकी पहली कहानी छपकर आई थी और उसकी ताजगी ने उर्दू साहित्य जगत में हलचल मचायी थी। आम और खास की मानवीय संवेदनाओं को पेश करने के साथ किसी खास मुद्दे या विषय के लिए कैसी भाषा उपयुक्त रहेगी, इसपर नैय्यर मसूद की गहरी रचनात्मक पकड़ थी।
इससे पूर्व शाहिद अख्तर व जफर अहमद गाजी के संयोजन और प्रो.रेशमा परवीन के संचालन में चले जलसे में विषय प्रवर्तन करते हुए शुएब निजाम ने
प्रो.नैयर मसूद को उर्दू और फारसी दोनों जबानों का आलिम बताया। उन्होंने कहा कि प्रो.मसूद की बुनियादी पहचान अफसानानिगार की है। कुछ लोगों ने उन्हें उर्दू के सबसे बड़ा कथाकार कहा है। उनके अफसाने प्रेमचन्द से अब तक जो अफसाने उर्दू में लिखे गये हैं, उन से बिल्कुल अलग शैली में हैं। इन अफसानों की फिजा ख्वाब की सी होती है। हमें ये तो पता होता है कि उनके किरदारों को या उस जमाने को हमने देखा जरूर है, मगर याद करने पर भी पता नहीं चलता कि कहां देखा है। तकरीबन उनके सारे अफसाने अचानक खत्म हो जाते हैं मगर कहानी कहने का उनका अन्दाज ऐसा गजब का रहा है कि कहानी को आप बीच में नहीं छोड़ सकते। शायद इंसानी जिन्दगी का भी यही दस्तूर है कि वह कैसे शुरू होती है और कहां खत्म हो जाती है, इस बारे में सोच कर भी हैरत होती है। यही वह बुनियादी खूबी है जो उनके साथ ही शुरू होती है और उन्हीं पर खत्म हो जाती है।
विशिष्ट अतिथि और प्रो.मसूद के पुत्र डा.तिम्साल मसूद की मौजूदगी में उर्दू विद्वान शकील सिद्दीकी ने कहा कि उर्दू के अग्रणी लेखकों में से एक नैयर मसूद को पुराने लखनऊ के बेहतरीन चित्रण के लिए जाना जाता है। वे उर्दू में उत्तर आधुनिकतावादी परंपरा के ध्वजवाहक थे।
प्रो.परवीन शुजाअत ने उन्हें उर्दू की चार प्रसिद्ध कथा संग्रहों के के रचयिता बताते हुए कहा कि उनकी कहानियों में रवानी के संग ऐसी बेतहाशा ताजगी भरी होती थीं कि वे पढ़ने पर अपरिचित, असहज और बहुत से मायनों में नई लगती हैं। उनकी लघु-कथाएँ लखनऊ के पुराने दौर को बहुत जीवंत रूप में सामने रखती हैं। डा.हारून रशीद ने अपने प्रो. मसूद ने उनकी अफसाने की तलाश किताब की चर्चा करते हुए अपने अनुभव साझा किये। प्रो.मसूद की कहानियों का हिंदी अनुवाद करने वाली प्रो. बुशरा ने कहा कि उन्होंने मरती हुई तहजीब को उकेरा है।
इनके अलावा यहां शाहिद अख्तर, प्रो.सबीहा फातिमा, सुश्री समीना खान, सुश्री रिजवाना परवीन और मोहसिन किदवाई आदि वक्ताओं ने यहां अपनी बात रखते हुए मसूद की रची मूरासिला, वक्फा, ताऊस चमन की मैना, गंजिफा, सासान ए अंजुम, शीशा घाट, पाक नामों वाला पत्थर, बाई के मातमदार के संग अल्लाम और बेटा जैसी चर्चित कहानियों और उनकी विशेषताओं का जिक्र किया।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

हिन्दी अंग्रेजी के संग मिल रहे उर्दू किताबों को खरीदार

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : छठा दिनअफसाना लिख रहा हूं सहित पुस्तकों का विमोचन और काव्य की गूंज लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल...

कल निकलेगी हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा

कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तकलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...