back to top

भारत में एक दिन में सर्वाधिक कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में 43 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया जो अब तक एक दिन में दी गई खुराकों के लिहाज से सर्वाधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों के मुताबिक अब तक टीकों की कुल 8,31,10,926 खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय के सुबह सात बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण अभियान के 80वें दिन टीके की कुल 43,00,966 खुराकें दी गईं जिनमें से 39,00,505 लाभार्थियों को पहली खुराक जबकि 4,00,461 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा, यह देश में अब तक एक दिन में दिए गए टीकों के लिहाज से सर्वाधिक है। इसने कहा, एक अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाक्रम में, देश में कोविड-19 रोधी टीके की कुल संख्या 8.31 के आंकड़े को पार कर गई है।

पहली खुराक का आंकड़ा भी सात करोड़ (7,22,77,309) का आंकड़ा पार कर गया है। सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 12,83,816 सत्रों के माध्यम से 8,31,10,926 टीके दिए गए। इनमें 89,60,061 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं जिन्हें पहली खुराक दी गई और 53,71,162 ऐसे स्वास्थ्य कर्मी हैं जिन्हें दूसरी खुराक दी गई। इसके अलावा पहली खुराक पाने वाले अग्रिम मोर्चे के 97,28,713 कर्मी और दूसरी खुराक पाने वाले 42,64,691 कर्मी हैं।

इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र के 3,41,06,071 को पहली और 8,12,237 को दूसरी खुराक दी गई जबकि 45 साल से अधिक उम्र के 1,94,82,464 लाभार्थियों को पहली और 3,85,527 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई। अब तक लगाए गए कुल टीकों में से 60 प्रतिशत खुराकें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल में दी गई हैं।

आंकड़ों में बताया गया कि देश में लगे कुल 8,31,10,926 टीकों में से सर्वाधिक 81,27,248 खुराकें महाराष्ट्र में दी गई हैं। इसके बाद गुजरात में 76,89,507, राजस्थान में 72,99,305, उत्तर प्रदेश में 71,98,372 और पश्चिम बंगाल में 65,41,370 टीके लग चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड की पुष्टि के लिए की गई जांच 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है और संक्रमण की कुल दर में मामूली इजाफा हुआ है और यह 5.07 प्रतिशत हो गई है। भारत में रोजाना सामने आ रहे मामले लगातार बढ़ रहे है। मंगलवार को एक दिन मे कुल 96,982 मामले दर्ज किए गए।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...