back to top

Morocco Earthquake : नोरा फतेही ने पीएम मोदी को कहा -शुक्रिया, भारत को लेकर कही यह बात 

मुंबई। अभिनेत्री-नृत्यांगना नोरा फतेही ने भूकंप प्रभावित मोरक्को को मदद की पेशकश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के प्रति आभार व्यक्त किया है।

हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों के विभिन्न गानों में नृत्य कर चुकीं मोरक्को मूल की कनाडाई कलाकार फतेही ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत इस कठिन समय में उत्तरी अफ्रीकी देश को हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है।

फतेही ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किये गए पोस्ट के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, समर्थन के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपका शुक्रिया। भारत उन देशों में से एक है, जिसने सबसे पहले भूकंप प्रभावित मोरक्को के लिए जागरूकता और मदद का हाथ आगे बढ़ाया।

उन्होंने लिखा, मोरक्को के लोग बहुत ही शुक्रगुजार और कृतज्ञ हैं, जय हिंद। मोरक्को में शुक्रवार देर रात 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था। देश के गृह मंत्रालय ने शनिवार देर रात बताया कि भूकंप में 2,012 लोगों की जान चली गई, जबकि कम से कम 2,059 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से।,404 की हालत गंभीर है।

मोदी ने शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन का आरंभ करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत मोरक्को में आए भीषण भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करके की थी। उन्होंने कहा था, मुश्किल की इस घड़ी में पूरा विश्व समुदाय मोरक्को के साथ है और हम उन्हें हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं।

यह खबर पढ़े— G20 को लेकर बोले बाइडेन- अब हमारे सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान निकाल सकता है शिखर सम्मलेन 

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...