back to top

कोरोना वायरस के नए स्वरूप को लेकर अधिक सतर्कता बरती जाए : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) की जांच के सम्बन्ध में प्रदेश की प्रयोगशालाओं को आवश्यक उपकरणों से लैस करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए कोविड-19 की मेडिकल जांच का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए।

उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रतिदिन पर्याप्त संख्या में आरटीपीसीआर तथा रैपिड एंटीजन जांच की जाएं। योगी ने कहा कि आगामी 10 जनवरी से मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेला प्रदेश के सभी ग्रामीण तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान लोगों को कोविड-19 से बचाव के बारे में जागरूक किया जाए।

RELATED ARTICLES

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

नयी दिल्ली। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान...

10 साल पुराना AADHAAR CARD आज ही करें अपडेट नहीं तो होगी बड़ी समस्या, जानें आखिरी तारीख

टेक न्यूज। आधार कार्ड (AADHAAR CARD) अपडेट: भारत के हर एक नागरिक के पास आधार कार्ड (AADHAAR CARD) का होना बहुत जरुरी है। यह...

आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों ने 42 दिन बाद आंशिक रूप से काम शुरू किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन बाद शनिवार सुबह आंशिक रूप से काम पर लौट आए। आरजी कर...

Latest Articles