back to top

दुनिया में कोरोना से आठ लाख से ज्यादा की मौत

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 38 लाख 50 हजार 333 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 65 लाख 99 हजार 377 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 23 हजार 278 की मौत हो चुकी है। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम संक्रमित मिले हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मौमून 30 साल तक मालदीव के राष्ट्रपति रह चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस हफ्ते राजधानी माले में संक्रमण फैलने को लेकर आगाह किया था। माले में अगस्त से लेकर अब तक 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

देश में अब तक 7 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 28 लोगों की मौत हुई है। मैक्सिको के उप स्वास्थ्य मंत्री ह्यूगो लोपेज ने बुधवार को बताया कि देश में महामारी फैलने के बाद से 1300 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में देश में 4916 मामले सामने आए हैं और 650 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 68 हजार 621 हो गया है। अब तक यहां 61 हजार से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं।

वहीं, अमेरिका में स्कूल और कॉलेज खोले जाने के बाद से अब तक देश के 24 राज्यों के कॉलेजों में संक्रमण के मामले मिले हैं। संक्रमित होने वालों में 3300 स्टूडेंट और स्टाफ शामिल हैं। वहीं, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे और सांसद फ्लैवियो बोल्सोनारो संक्रमित मिले हैं। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 36 लाख 69 हजार 995 हो गया है। यहां अब तक 1 लाख 16 हजार 580 लोगों की जान गई है।

वहीं, अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या 3 लाख 59 हजार 638 हो गई है। अब तक यहां 7563 लोगों की जान गई है। वहीं, इराक में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 11 हजार 947 हो गई है। 6596 लोगों की जान गई है। इराक के स्वास्थ्य मंत्री हसन अल तमिमि ने कहा है कि इराक वैक्सीन तैयार करने वाले किसी भी देश के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मंगलवार को इंग्लैंड के स्कूल में बच्चों के लिए मास्क जरूरी करने के फैसले से पलट गए।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...