back to top

कोविड-19 के नए मामलों में से 80 प्रतिशत से अधिक आठ राज्यों से आए

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के मामले बढऩे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और बीते 24 घंटे में आए संक्रमण के 93,249 नए मामलों में से 80.96 प्रतिशत आठ राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात से सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि भारत में कोविड-19 के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं।

देश में अभी 6,91,597 मरीज इस महामारी से संक्रमित हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.54 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या में 32,688 का इजाफा हुआ है। मंत्रालय ने बताया कि देश में इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों में से 76.41 प्रतिशत महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब में हैं। अकेले महाराष्ट्र में ही 58.19 प्रतिशत मरीज उपचाराधीन हैं।

मंत्रालय के रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में 24 घंटों में कोरोना वायरस के 93,249 नए मामले आए, जो इस साल अब तक आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,24,85,509 हो गए हैं। महाराष्ट्र में इस महामारी के एक दिन में 49,447 मामले सामने आए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 5,818 जबकि कर्नाटक में 4,373 नए मामले दर्ज किए गए।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल समेत 12 राज्यों में संक्रमण के रोज आने वाले मामले बढ़ रहे हैं। भारत में अब तक 1,16,29,289 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। इस महामारी से पिछले 24 घंटे में 513 लोगों ने जान गंवाई। इनमें से 85.19 प्रतिशत मौत आठ राज्यों में हुई। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 277 लोगों की मौत हुई। इसके बाद पंजाब में 49 लोगों की मौत हुई।

चौदह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई। इनमें ओडिशा, असम, पुडुचेरी, लद्दाख, दादरा और नागर हवेली, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। टीकाकरण के मुद्दे पर मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 7,59,79,651 टीके लग चुके हैं। कुल टीकों में 60.19 प्रतिशत टीके इन आठ राज्यों में लगे हैं। अकेले महाराष्ट्र में ही 9.68 प्रतिशत टीके लगे हैं।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...