back to top

कर्नाटक में 2023-24 से अब तक 2,800 से अधिक किसानों ने की आत्महत्या: कृषि मंत्री

बेंगलुरु। कर्नाटक के कृषि मंत्री एन. चेलुवरायस्वामी ने राज्य विधानसभा में कहा कि 2023-24 से अब तक राज्य में कुल 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। किसानों की आत्महत्या के मामलों में कर्नाटक देश में दूसरे स्थान पर है।बेलगावी में जारी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा विधायक अरविंद बेल्लाड के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में किसानों की आत्महत्या के 1,254 मामले सामने आए, 2024-25 में यह संख्या 1,178 रही, जबकि 2025-26 में (अब तक) 377 मामले दर्ज किए गए हैं।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए चेलुवरायस्वामी ने कहा कि किसानों की आत्महत्या के मामलों में कर्नाटक राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पिछले तीन वर्षों की तुलना में आत्महत्याओं के मामले कम हुए हैं।मंत्री द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, हावेरी जिले में सबसे अधिक 297 मामले दर्ज किए गए इसके बाद बेलगावी में 259, कलबुर्गी में 234, धारवाड़ में 195 और मैसुरु में 190 मामले सामने आए।

मुआवजे के संबंध में मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने 2023-24 में 1,081 पात्र किसान परिवारों को 54 करोड़ रुपये, 2024-25 में 896 परिवारों को 44.8 करोड़ रुपये और 2025-26 में (नवंबर तक) 193 परिवारों को 9.65 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। इसके अलावा, 112 मामले अभी समीक्षाधीन हैं।भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने किसान आत्महत्याओं के मुद्दे पर कांग्रेस नीत राज्य सरकार की आलोचना की। विजयेंद्र ने कहा कि यह चौंकाने वाला है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 2,809 किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में किया भव्य उद्घाटन, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का हुआ आगाह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 24 जनवरी 2026 को लखनऊ के नवनिर्मित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पर तीन दिवसीय...

भारत की निगाह श्रृंखला जीतने पर, किशन ने बढ़ाया संजू पर दबाव

गुवाहाटी। पहले दोनों मैच आसानी से जीतने के बाद भारत रविवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके...

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें शनिवार को श्रद्धांजलि दी।मोदी ने ठाकुर को याद...

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

लोहड़ी के मिठास के साथ गणतंत्र दिवस के स्वागत में मचा धमाल

एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में आयोजनलखनऊ। एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में ए टच आॅफ आनंद इवेंट मैनेजमेंट द्वारा...

शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सवलखनऊ। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर कैंट हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा...

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...