back to top

एक दिन में बने 2 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। सभी लाभार्थियों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल सके, इस मकसद से कार्ड बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है। प्रदेश में एक दिन में 2 लाख 75 हजार से भी अधिक कार्ड बनाये गये।

आयुष्मान भव अभियान के 17 सितंबर से चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक प्रदेश में 6 लाख 70 हजार से अधिक कार्ड बनाए गए हैं जो की पूरे देश में सर्वाधिक है। 22 सितंबर को बनाए गए कुल में से 28 हजार से भी अधिक कार्ड बनाकर सहारनपुर प्रथम स्थान पर रहा जनपद मेरठ में लगभग 26 हजार कार्ड बनाए गए और वह दूसरे स्थान पर रहा। इस योजना से अब तक पूरे प्रदेश में 3 करोड़ 9 लाख से भी अधिक कार्ड बनाए जा चुके हैं।

केंद्र व राज्य सरकार की इस स्वास्थ्य योजना का 25 लाख से भी अधिक लोगों ने लाभ लिया है। मालूम हो कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान एप के माध्यम से कोई भी पात्र व्यक्ति स्वयं अपना कार्ड बन सकता है इसके लिए उसे गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करना होगा और मोबाइल पर इसे इंस्टॉल करने के बाद बड़ी आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकता है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सरकार द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं राज्य सरकार के फील्ड स्तरीय कार्मिकों के सहयोग से आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील की गई है।

लाभार्थी आवश्यकता अनुसार ग्राम पंचायत में तैनात पंचायत सहायक, आशा वर्कर अथवा नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल में तैनात आरोग्य मित्र के माध्यम से भी अपना कार्ड निशुल्क बनवा सकते हैं। योजना के अंतर्गत पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक का निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश में योजना के लाभार्थियों के उपचार हेतु 3500 से भी अधिक निजी एवं सरकारी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। इन अस्पतालों में सामान्य बीमारियों से लेकर कैंसर, हद्य रोग व अंग प्रत्यारोपण जैसी गंभीर बीमारियों का भी उपचार संभव है।

RELATED ARTICLES

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

आईबीसी के कारण बैंकिंग प्रणाली में सुधार हुआ: वित्त मंत्री

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग...

गोमती तट पर चला स्वच्छता अभियान, 20 कुंतल कचरा निकाला

लखनऊ। राम नवमी के बाद गोमती नदी के घाटों पर पूजा सामग्री एवं देवी-देवताओं की मूर्तियों के विसर्जन से उत्पन्न कचरे को हटाने के...

लखनऊ सुपर जाइंट्स का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से,पंत पर रहेगा दबाव

लखनऊ। लखनऊ सुपर जाइंट्स बुधवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरूआत करेगी तो कप्तान ज्षभ पंत पर...

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़… 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, भारी कुप्रबंधन के आरोप

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मंगलवार की सुबह एक प्रसिद्ध मंदिर में मची भगदड़ ने...

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

पावरप्ले में मैच का रुख तय करने की रणनीति रही सफल: वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय पावरप्ले में मैच को नियंत्रित...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्तरां श्रृंखला संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कॉफी एवं डोनट कंपनी डंकिन के साथ...