back to top

दुनियाभर में 13 लाख से भी ज्यादा लोग हुए संक्रमित

वॉशिंगटन/रोम/लंदन। दुनियाभर में कोरोना वायरस से 13 लाख 52 हजार 173 लोग संक्रमित हैं। इससे 75 हजार 294 की मौत हो चुकी है। दो लाख 87 हजार 679 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इटली (16,523) और स्पेन (13,341) के बाद अमेरिका में भी मरने वालों की संख्या दस हजार के पार हो गई है।

उधर, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने टोक्यो, ओसाका और पांच अन्य प्रांतों में 6 मई तक आपातकाल लगा दिया है। टोक्यो, चिबा, कानागावा और सायतामा के साथ-साथ ओसाका, ह्योगो और फुकुओका में लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचने का अनुरोध किया गया है। जापान में अब तक संक्रमण के करीब चार हजार मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 92 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, ट्रम्प ने व्हाइट हाउस टॉस्क फोर्स वार्ता में कहा कि मैं अपने अच्छे दोस्त और अमेरिका के मित्र बोरिस जॉनसन को शुभकामनाएं भेजता हूं। मैं उनके आईसीयू में भर्ती होने की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने कहा कि सभी अमेरिकी जॉनसन के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वे बेहद मजबूत, दृढ़ निश्चयी और आसानी से हार नहीं मानने वाले इंसान हैं। अमेरिका में 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,150 लोगों की जान गई है।

इटली और स्पेन के बाद अमेरिका में मौतों का आंकड़ा दस हजार से ज्यादा हो गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में शटडाउन 29 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। न्यूयॉर्क स्टेट में पांच हजार मौतें हुई हैं। इनमें आधा से ज्यादा केवल न्यूयॉर्क सिटी में है। वहीं, राज्य में एक लाख 20 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं और 16 हजार से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य देशों के आंकड़े दुनियाभर में 13 लाख से भी ज्यादा लोग संक्रमित

इटली में सोमवार को 636 लोगों की मौत हुई है, जबकि संक्रमण के 3,599 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल मौतें 16 हजार 523 और कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख 32 हजार 547 हो गया है।

फ्रांस में सोमवार को 833 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक आठ हजार 911 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 98,010 संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मंत्री ओलिविर विरैन ने कहा कि अभी हम इस महामारी के अंत तक नहीं पहुंचे हैं।

रूस में पहली बार मंगलवार को 1,154 पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 7,497 हो गई है। यहां अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के आपदा कार्रवाई केंद्र ने इस बात की जानकारी दी।

स्पेन में सोमवार को कोरोनोवायरस से 24 घंटों में 637 मौतें हुईं। लगातार चौथे दिन मौतों की संख्या में गिरावट नजर आई। देश में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन है। यहां अब तक 13 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, जबकि एक लाख 36 हजार लोग संक्रमित हैं।

बांग्लादेश में सोमवार को चार लोगों की मौत के बाद मस्जिदों में जाने पर रोक लगा दी गई है। यहां अब तक संक्रमण के 123 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

श्रीलंका में अब तक कोरोना के 150 मरीज मिल चुके हैं। देश में लॉकडाउन 14 अप्रैल तक लागू रहने की संभावना है। इससे पहले 17 मार्च से 24 मार्च तक लॉकडाउन किया गया था।

पाकिस्तान ने इस्लामिक मिशनरी आंदोलन, तब्लीगी जमात द्वारा आयोजित सभा में शामिल होने वाले 20 हजार लोगों को लाहौर में क्वारैंटाइन किया गया है। देश में संक्रमण के 3,864 मामले और 54 की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...