मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आज, कान्हा की होगी आराधना

श्री कृष्ण की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं
लखनऊ। सनातन धर्म में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी महत्वपूर्ण मानी जाती है। हर महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रख भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन विधि-विधान से श्री कृष्ण की उपासना की जाती है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि फरवरी 20 को सुबह 09:58 बजे से प्रारम्भ होगी, जिसका समापन सुबह 11:57, फरवरी 21 के दिन होगा। ऐसे में पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 20 फरवरी को है।

मासिक जन्माष्टमी का महत्व
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार मासिक जन्माष्टमी का व्रत रखने और विधि विधान से बाल गोपाल श्री कृष्ण की पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करने संतान के कष्ट भी दूर होते हैं. मासिक जन्माष्टमी को भगवान श्री कृष्ण की पूजा और व्रत से घर में सुख शांति का वास होता है। इससे नकारात्मकता बाहर जाती है और घर मे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मासिक जन्माष्टमी का व्रत रखने से घर मे धन धान्य की वृद्धि होती है। भगवान श्री कृष्ण भक्तों के सभी दु:खों का नाश कर उनके जीवन मे खुशियां भर देते हैं।

श्री कृष्ण पूजा-विधि
स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें। श्री कृष्ण का जलाभिषेक करें। श्री कृष्ण का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें, अब प्रभु को पीला चंदन, फल, वस्त्र और पुष्प अर्पित करें। मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें, पूरी श्रद्धा के साथ श्री कृष्ण की आरती करें। प्रभु को तुलसी दल सहित भोग लगाएं, अंत में क्षमा प्रार्थना करें।

RELATED ARTICLES

महाशिवरात्रि को लेकर लखनऊ के शिवालयों में तैयारियां हुईं तेज

लखनऊ। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राजधानी के विविध शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां भस्म आरती से लेकर शोभायात्रा और रुद्राभिषेक तक...

महाशिवरात्रि पर श्रवण नक्षत्र और परिध योग का बन रहा संयोग

लखनऊ। महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इस बार श्रवण नक्षत्र व परिध योग में शिवरात्रि मनाया जायेगा। भगवान शिव को देवों का देव कहा...

महाशिवरात्रि : 3 राशियों पर बरसेगी शिवजी की कृपा

शिव पूजन के बराबर फल मिलता है और सभी पापों से छुटकारा मिलता हैलखनऊ। महाशिवरात्रि का पर्व बहुत विशेष माना गया है। यह दिन...

Latest Articles