back to top

उत्तर भारत के शेष इलाकों में 10 को पहुंचेगा मानसून

नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि एक अंतराल के बाद, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 10 जुलाई तक दिल्ली सहित उत्तर भारत के शेष हिस्सों में पहुंच सकता है। नवीनतम संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान मॉडल दिशानिर्देश के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आठ जुलाई से पश्चिमी तट और इससे सटे पूर्व-मध्य भारत सहित दक्षिणी प्रायद्वीप में धीरे-धीरे फिर से सक्रिय होने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि 11 जुलाई के आसपास उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों से सटे पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का एक क्षेत्र बनने की संभावना है।

 

बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर नम पूर्वी हवाएं आठ जुलाई से पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में धीरे-धीरे चलने की संभावना है। इसके 10 जुलाई तक पंजाब और उत्तरी हरियाणा को कवर करते हुए उत्तर पश्चिम भारत में फैलने का अनुमान है। विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पश्चिम उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ और हिस्सों में 10 जुलाई के आसपास आगे बढ़ने की संभावना है। उसने कहा, इससे 10 जुलाई से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

 

जून के पहले ढाई हफ्तों में अच्छी बारिश के बाद, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 19 जून से आगे नहीं बढ़ा है। दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान में अभी मॉनसून का आना बाकी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जुलाई के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि इस महीने पूरे देश में अच्छी बारिश होगी। हालांकि, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों, दक्षिण प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों, मध्य, पूर्व और पूर्वाेत्तर भारत में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। विभाग ने कहा कि सात जुलाई तक मॉनसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। इसके अनुसार, दक्षिण पश्चिम मॉनसून (एनएलएम) की उत्तरी सीमा वर्तमान में अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से गुजर रही है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...