back to top

पंद्रह साल में सबसे अधिक देर से दिल्ली पहुंचेगा मॉनसून

नयी दिल्ली।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून इस साल 10 जुलाई के आसपास दिल्ली पहुंचेगा। इस बार मॉनसून 15 साल में पहली बार इतनी देर से दिल्ली में दस्तक देगा।
आईएमडी ने एक बयान में कहा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और हिस्सों तथा दिल्ली में 10 जुलाई के आसपास मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। विभाग ने कहा कि मौसमी आसार बनने पर 10 जुलाई से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, इससे पहले 2006 में नौ जुलाई को मॉनसून दिल्ली पहुंचा था। साल 2002 में दिल्ली में पहली मानसूनी बारिश 19 जुलाई को हुई थी। शहर में सबसे देर से मॉनसून 1987 में 26 जुलाई को पहुंचा था। केरल में दो दिन देर से दस्तक देने का बाद मॉनसून रफ्तार पकड़ते हुए सामान्य से सात से 10 दिन पहले देश के पूर्वी मध्य और उत्तरपश्चिमी हिस्से में पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद इसके आगे बढ़ने के लिये हालात प्रतिकूल बने रहे। मॉनसून कमजोर होकर रुक रुककर आगे बढने लगा। आमतौर पर मॉनसून 27 जून तक दिल्ली में दस्तक दे देता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है। एक जून को मॉनसूनी सीजन शुरू होने के बाद से अब तक दिल्ली में 43.6 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य यानि 75.7 मिमी से 42 प्रतिशत कम है। मध्य दिल्ली में सामान्य से 89 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जम्मू-कश्मीर के किश्वताड़ के बाद सबसे कम बारिश वाला यह भारत का दूसरा जिला है।

 

 

RELATED ARTICLES

अयोध्या में जनवरी से जून तक 23 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

अयोध्या । भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष केवल जनवरी से जून के बीच...

योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर्व की बधाई दी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रभु...

नहीं चले रोहित- विराट,भारत के नौ विकेट पर 136 रन

पर्थ । भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...

रोशनी का पर्व दीपावली आज, बाजारों में जमकर हुई खरीदारी

लखनऊ। प्रकाश का पर्व दीपावली इस वर्ष 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में दिवाली सबसे बड़ा त्योहार होता है। हिंदू पंचांग...

डिजिटल पटाखों से रोशन होगी दीपावली, प्रदूषण भी होगा कम

लखनऊ। आतिशबाजी के बिना दीपोत्सव की कल्पना करना बेमानी है। शुभता के प्रतीक श्री गणेश और समृद्धि की प्रतीक मां लक्ष्मी के पूजन के...

बजरंगी के जयकारों से गूंजते रहे हनुमान मंदिर

शृंगार व आरती संग हुआ सुंदरकांड का पाठलखनऊ। प्रभु श्री राम के परम भक्त वीरवर हनुमान जी के जन्मोत्सव पर रविवार को हनुमान मंदिर...

प्रगति महोत्सव में गीत-संगीत की बिखरी छटा

दीपावली उत्सव का जबरदस्त आयोजन किया गयालखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में आशियाना के सेक्टर एम आशियाना कोतवाली...

सीनियर सिटीजन एंड यूथ क्लब ने किया प्रभु राम व माता सीता का स्वागत

भारतीय संस्कृत की एक मिसाल कायम कीलखनऊ। सीनियर सिटीजन एंड यूथ क्लब, शालीमार मन्नत द्वारा आयोजित दीपावली के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम...

सुंदरकांड के प्रकाश से जीवन का हर पल प्रकाशमान हो जाता है : सपना गोयल

सर्व धर्म के सभी सेवी भक्तों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं लखनऊ 19 अक्टूबर। सुंदरकांड के प्रकाश से जीवन का हर पल...