back to top

बैंक कर्मी समेत दो के खाते से उड़ाये रुपए

लखनऊ। आशियाना व माल थाने में धोखाधड़ी कर खाते से रुपये निकाले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आशियाना थाना प्रभारी अनिल पाण्डे ने बताया कि सेक्टर एल निवासी संजीव कुमार सिंह अपने परिवार संग रहते है और हरचंदपुर रायबरेली बैंक शाखा में कार्यरत है। पीड़ित बैंक कर्मी के मुताबिक वह शनिवार शाम बंगला बाजार स्थित बैन ऑफ बड़ौदा के एटीएम मशीन से पैसा निकालने गये थे। जहां उन्होंने बीस हजार रुपये का एटीएम मशीन से ट्रांजेक्शन किया।

इस दौरान एटीएम कक्ष में मौजूद तीन युवकों ने अपनी बातों में उलझा कर उनका एटीएम कार्ड दोबारा मशीन में लगवा दिया। इस दौरान उनका एटीएम कार्ड बदल दिया गया। जिसके बाद उनके खाते से तीन बार में एक लाख दस हजार रुपये निकाल लिये गये। उधर माल थाना क्षेत्र के पारा भदराही पंचायत के मजरे हसनगंज निवासी आशीष कुमार ने बताया कि बीती 25अगस्त को उनके मोबाइल पर फोन आया था। जिसने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक से पांच लाख रुपये का लोन स्वीकृत हुआ है। जब मेने मना किया तो उसने कहा कि आपके मोबाइल पर ओटीपी नम्बर आया होगा। जिसे देखकर अपने पास लिख लो। जिसे देखते ही उसके खाते से पच्चीस हजार रुपये कट गये। पीड़ित ने साइबर की मदद से पैसे वापस दिलाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...