back to top

धनशोधन मामला: ईडी के सामने फिर पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा

नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा विदेश में कथित अवैध सम्पत्तियों की खरीदारी से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए।

वाड्रा की पत्नी एवं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सुबह करीब साढ़े 10 बजे उन्हें यहां इंडिया गेट के निकट एजेंसी के कार्यालय के बाहर छोड़ा। वाड्रा को मामले के जांच अधिकारी के समक्ष बयान देने के लिए बुलाया गया था जहां धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

वाड्रा ने अपने ट्विटर और फेसबुक पेज पर बताया कि उनके खिलाफ दर्ज मामलों में जांच एजेंसी के सामने वह इस बार 11वीं बार पेश हुए और उनसे अब तक 70 घंटे पूछताछ हो चुकी है। वाड्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा, भारतीय न्यायपालिका पर मुझे भरोसा है। मैंने सरकारी एजेंसियों के सभी समनानियमों का पालन किया है और मैं आगे भी करता रहूंगा।

मैंने 11 बार बयान दिए हैं और इस दौरान करीब 70 घंटे मुझसे पूछताछ की गई। मैं भविष्य में भी तब तक सहयोग करूंगा, जब तक कि मैं सभी झूठे आरोपों में पाक साफ साबित नहीं हो जाता। एजेंसी ने वाड्रा की अग्रिम जमानत रद्द करने की हाल में मांग की थी और उनकी विदेश यात्रा का भी विरोध किया था।

https://twitter.com/ANI/status/1133960748583989253

एक स्थानीय अदालत ने वाड्रा को विदेश यात्रा की अनुमति देने के संबंध में अपने आदेश को तीन जून के लिए बुधवार को सुरक्षित रख लिया था। ईडी ने पिछले ही हफ्ते वाड्रा को इस मामले में मिली अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए अदालत का रुख किया था और तब दिल्ली उच्च न्यायालय ने जवाब मांगते हुए वाड्रा को नोटिस जारी किया था।

ईडी ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा था कि उन्हें वाड्रा को हिरासत में लेने की जरूरत है क्योंकि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और निचली अदालत ने उन्हें राहत देने वाले आदेश में मामले की गंभीरता पर विचार नहीं किया।

वाड्रा के खिलाफ दर्ज ईडी का मामला लंदन के 12 ब्रायनस्टन स्कॉयर में 19 लाख पाउंड कीमत की संपत्ति की खरीद में हुए धन शोधन के आरोपों से जुड़ा हुआ है।

इस संपत्ति पर वाड्रा का कथित तौर पर मालिकाना हक है। एजेंसी ने दिल्ली की एक अदालत को बताया था कि उन्हें लंदन में वाड्रा से जुड़ी कई नई संपत्तियों की सूचना मिली है। वाड्रा ने इन आरोपों को खारिज किया है तथा इसे अपने खिलाफ राजनीतिक शत्रुता करार दिया है।

 

RELATED ARTICLES

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, दयाशंकर सिंह बोले- परमिट व टैक्स से मुक्त रहेंगी ग्राम परिवहन योजना में अनुबंधित बसें लखनऊ ।...

जीनत अमान ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बोलीं- मैं कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं

नयी दिल्ली। अभिनेत्री जीनत अमान का कहना है कि वह कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं। उन्होंने बताया कि जल्द ही फिल्मकारों को...

हिंदू नववर्ष 2083: 19 मार्च से बदलेगा साल, रौद्र संवत्सर में दिखेंगे बड़े उतार-चढ़ाव

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के...

देख सुदामा की दीन दसा करुणा करके करुणा निधि रोये…

पौराणिक कथा पर आधारित है नाटक कलयुगी सुदामासंस्कृत भाषा में नाटक कलयुगी सुदामा का सफल मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं रंगयात्रा,लखनऊ के संयुक्त...

रवीन्द्रालय चारबाग में किताबों का मेला 13 से

विकसित भारत विकसित प्रदेश थीम भरेगी पुस्तक प्रेमियों में उत्साह होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन और प्रतियोगिताएं लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग मुख्य लान में 13 मार्च से...

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन कल

पुनीत मित्तल के निर्देशन में शाम 7 बजे बली आॅडिटोरियम में होगा शोलखनऊ। यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन गुरुवार 12...

नाट्यकृति द प्रपोजल का नाट्य मंचन आज

लखनऊ। नगर की प्राख्यात नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेटरी ग्रान्ट वर्ष 2025-26 की...

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...