back to top

एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई से मांगी माफी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से एशिया कप 2025 के फाइनल के बाद हुए ट्रॉफी विवाद को लेकर माफी मांगी है।

मोहसिन नकवी ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की बैठक में अपनी उस हरकत के लिए माफी मांगी, जिसमें वह एशिया कप फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम द्वारा ट्रॉफी लेने से इनकार करने पर पुरस्कार समारोह स्थल से ट्रॉफी और मेडल लेकर चले गए थे। सूत्रों के अनुसार, नकवी ने कहा कि “जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। बीसीसीआई ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज की थी और इसे ‘गैर-खेल भावना’ वाला बताया था। बीसीसीआई ने इस मामले को आईसीसी (आईसीसी) की आगामी बैठक में उठाने की भी बात कही थी। हालांकि, माफी मांगने के बावजूद, मोहसिन नकवी अभी भी इस बात पर अड़े हुए हैं कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को ट्रॉफी लेने के लिए दुबई आना होगा।बीसीसीआई ने नकवी की इस शर्त पर भी आपत्ति जताई है और कहा है कि जब नकवी खुद सामने थे, तब भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी नहीं ली, तो अब कप्तान को दुबई जाकर ट्रॉफी लेने की कोई आवश्यकता नहीं है।

यह विवाद एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत की जीत के बाद शुरू हुआ था, जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान के गृह मंत्री भी रहे मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...