back to top

भारत की आर्थिक वृद्धि में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका है: मोहन भागवत

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के आर्थिक विकास में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका है और उन्होंने उनसे पारंपरिक जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर अपना नजरिया व्यापक करने की अपील की।

भागवत ने सह-अस्तित्व की भावना पर जोर देते हुए कहा कि मनुष्यों, जानवरों और प्रकृति के बीच बेहतर सामंजस्य रहना चाहिए और समाज को इस बात पर गंभीरता से सोचना चाहिए कि संतुलित सह-अस्तित्व कैसे सुनिश्चित किया जाए।भागवत यहां ‘इंडियन सोसाइटी फॉर एडवांसमेंट ऑफ कैनाइन प्रैक्टिस’ और महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य पालन विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

संघ प्रमुख ने कहा,पहले हम सोचते थे कि पशु चिकित्सक के तौर पर हमारी भूमिका सीमित है। लेकिन हमें अपनी सोच बदलने और अपने लिए एक व्यापक नजरिया और बड़ी भूमिका की कल्पना करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सक सिर्फ पशुओं के विशेषज्ञ ही नहीं हैं, बल्कि समाज में भी अहम हितधारक हैं और देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं।

आवारा कुत्तों पर उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले का जिक्र करते हुए भागवत ने कहा कि इसके समर्थन और विरोध दोनों में बहुत ज्यादा प्रतिक्रिया देखने को मिली। उन्होंने सुझाव दिया कि विवादित मुद्दों को सुलझाने के लिए वैकल्पिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त… टाइटल बदलने तक रिलीज पर रोक, केंद्र और सेंसर बोर्ड को नोटिस

नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी अभिनीत और नीरज पांडे द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज से पहले ही गंभीर कानूनी और सामाजिक...

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन…देश को बेचना बंद करो जैसे नारे लगाए

नयी दिल्ली। विपक्षी सांसदों ने बृहस्पतिवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार पर भारतीय हितों का...

आधुनिक शतरंज में खेल की गहरी समझ ही असली निर्णायक कारक है: विश्वनाथन आनंद

मदुरै (तमिलनाडु)। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने गुरुवार को यहां कहा कि ऐसे युग में जहां खिलाड़ी कंप्यूटर से मिलने वाली...

स्वामी दयानंद की वैचारिक प्रखरता देश को प्रेरणा प्रदान करती रहेगी : CM योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा...

प्रत्येक मण्डल में एक स्पोर्ट कॉलेज स्थापित कर बनाएंगे सेंटर आफ एक्सीलेंस

सभी 403 विधानसभा तथा 80 संसदीय क्षेत्रों में होगी सांसद, विधायक खेल स्पर्धा, आलोम्पिक 2032 एवं 2036 के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को किया...

लैंबॉर्गिनी प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में कानपुर की वीआईपी रोड पर हुए 'हाई-प्रोफाइल' लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में स्थानीय तंबाकू कारोबारी के. के....