back to top

ट्रंप के 25 बार सीजफायर के दावों पर मोदी की चुप्पी से दाल में कुछ काला लगता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन सिंदूर रुकवाने का दावा 25 बार किया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोई बयान नहीं दे रहे, जिससे स्पष्ट है कि दाल में कुछ काला है।

राहुल ने यह आरोप भी लगाया कि मोदी सरकार ने विदेश नीति की धज्जियां उड़ा दी हैं और पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष के दौरान किसी देश ने भारत का समर्थन नहीं किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘पूरी दुनिया जानती है कि ट्रंप ने युद्धविराम करवाया है।हम रक्षा से जुड़ी समस्याओं, रक्षा उद्योग और ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में चर्चा करना चाहते हैं। हालात अच्छे नहीं है, पूरा देश जानता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा, जो अपने आप को देशभक्त कहते हैं वो भाग खड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री एक बयान नहीं दे पा रहे हैं। ट्रंप ने 25 बार बोला है कि मैंने युद्धविराम करवाया है। ट्रंप कौन होते हैं युद्धविराम कराने वाले। प्रधानमंत्री ने इस पर एक बार भी बयान नहीं दिया है।

राहुल गांधी ने कहा,आप कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है और फिर कह रहे हैं जीत हो गई। या तो ऑपरेशन सिंदूर जारी है या फिर जीत हो गई। दूसरी तरफ ट्रंप कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर उन्होंने रुकवाया। दाल में कुछ काला है।” उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इस सरकार ने हमारी विदेश नीति की धज्जियां उड़ा दीं। किसी ने हमे समर्थन नहीं दिया।

दरअसल ट्रंप ने कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच मई महीने में हुए सैन्य संघर्ष को व्यापार समझौते के जरिए रुकवाया था। दूसरी तरफ भारत का कहना है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क करने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...