back to top

मोदी की कमला हैरिस से मुलाकात भारतीय अमेरिकियों के लिए यादगार क्षण: अमेरिकी समाचार पत्र

वाशिंटन।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बृहस्पतिवार दोपहर को व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाली बैठक को हैरिस के गृहराज्य के एक प्रमुख अमेरिकी समाचार पत्र ने भारतीय अमेरिकियों के लिए एक यादगार क्षण बताया। द लॉस एंजेलिस टाइम्स अखबार ने लिखा कि अमेरिका की पहली भारतीय-अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस (56) मोदी से बृहस्पतिवार को मुलाकात करेंगी और इसी के साथ वह अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण सहयोगियों में शामिल देश के नेता का स्वागत करने वाली सर्वाेच्च रैंकिंग वाली भारतीय-अमेरिकी बनेंगी। यह हैरिस की मोदी (71) के साथ पहली बैठक होगी। मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रवासी भारतीयों के हितों की न केवल हिमायत की है, बल्कि विश्व स्तर पर भी उनके हितों के मामले उठाने पर कभी हिचकिचाहट नहीं दिखाई। प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं में स्वयं भी भारतीय समुदायों के साथ संवाद करते है।

 

कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस में दक्षिण एशिया कार्यक्रम के निदेशक मिलन वैष्णव ने कैलिफोर्निया स्थित समाचार पत्र से कहा, यह (मोदी-हैरिस की बैठक) समुदाय के लिए एक यादगार क्षण का प्रतिनिधित्व करती है। इस समुदाय में अब 40 लाख से अधिक लोग शामिल हैं। समाचार पत्र ने कहा, नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब बाइडन प्रशासन क्षेत्र में आर्थिक एवं सैन्य संबंध बनाकर चीन की बढ़ती शक्ति का जवाब देने की (अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप के प्रशासन की नीति को आगे बढ़ाते हुए भारत और अन्य एशियाई एवं प्रशांत देशों के और निकट जा रहा है। हैरिस ने मोदी से तीन जून को फोन पर बात की थी। सूत्रों ने बताया कि यह उनके बीच आमने-सामने की पहली बैठक होगी, जिसके लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

 

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि हैरिस इस बैठक के दौरान अमेरिका और भारत के बीच सामरिक साझेदारी को और सुदृढ़ करेंगी। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा था, यह बैठक दोनों नेताओं के बीच कोविड-19 से निपटने के संबंध में तीन जून को टेलीफोन पर हुई बातचीत को आगे बढ़ाएगी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लोकतंत्र, मानवाधिकार, जलवायु और वैश्विक स्वास्थ्य के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। यूसी रिवरसाइड में लोक नीति के प्रोफेसर कार्तिक रामकृष्णन 2008 से भारतीय अमेरिकी जनमत पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने द लॉस एंजिल्स टाइम्स को बताया कि उनका मानना है कि विदेश नीति में रुचि रखने वाले भारतीय-अमेरिकी इस बैठक पर करीब से नजर रखेंगे। हैरिस के माता-पिता दोनों प्रवासी थे। उनके अश्वेत पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के नागरिक थे और उन मां श्यामला गोपालन चेन्नई (भारत) की रहने वाली थीं। वह कैंसर अनुसंधानकर्ता और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थीं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...