back to top

मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र के गैर सरकारी संगठनों से करेंगे बातचीत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे और कोरोना वायरस संकट के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान उनके द्वारा खाद्यान्न वितरण एवं अन्य सहायता पहुंचाने संबंधी प्रयासों के बारे में चर्चा करेंगे। मोदी लोकसभा में वाराणसी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान वाराणसी के निवासियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने अपने प्रयासों के माध्यम से तथा जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए राहत कार्यों के दौरान यह सुनिश्चित किया कि जरूरतमंदों तक सही समय पर खाना पहुंचे।

प्रधानमंत्री ऐसे सभी संगठनों के प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बृहस्पतिवार को बातचीत करेंगे और उनके अनुभवों व प्रयासों पर चर्चा करेंगे। बयान में कहा गया कि लॉकडाउन के दौरान वाराणसी के सौ से अधिक संगठनों ने निजी प्रयासों व जिला प्रशासन के साथ मिलकर लगभग 20 लाख भोजन के पैकेट और सूखे राशन के दो लाख किट बांटे।

इसके अलावा इन संगठनों ने मास्क, सेनेटाइजर और अन्य जरूरी सामनों को वितरण भी किया। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित भी किया गया है। बयान के मुताबिक ये संगठन शैक्षणिक, सामाजिक, धार्मिक, स्वास्थ्य, होटल, सामाजिक क्लबों और अन्य पेशेवर क्षेत्रों में काम करते हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...