back to top

महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर मोदी करेंगे परियोजनाओं का शिलान्यास

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर मंगलवार को बहराइच के चित्तौरा झील के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश में बहराइच के चित्तौरा झील के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

इस परियोजना में महाराजा सुहेलदेव की एक घोड़े पर सवार प्रतिमा की स्थापना, कैफेटेरिया, अतिथि गृह और बच्चों के पार्क जैसी विभिन्न पर्यटक सुविधाओं को शामिल किया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार महाराजा सुहेलदेव का देश के लिए समर्पण और सेवा सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस स्मारक स्थल के विकास से देश महाराजा सुहेलदेव की वीर गाथाओं से परिचित हो जाएगा और इन विकास कार्यों से इस स्थल की पर्यटक क्षमता में वृद्धि होगी।

उत्तर प्रदेश में कभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में साझेदार रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने इस फैसले पर खुशी जताई है लेकिन पार्टी का आरोप है कि भाजपा गले में माला पहनाने के साथ विचारों पर ताला लगाना चाहती है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव अरुण राजभर ने रविवार को कहा, यह खुशी की बात है क्योंकि जिस महापुरुष को लोग याद नहीं करना चाहते थे, उन्हें हमारी पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के 18 वर्षों के संघर्ष के बाद लोग याद करने लगे हैं।

अरुण राजभर ने कहा, अगर महाराजा सुहेलदेव की जयंती मनाई जा रही है तो भाजपा उनका पूरा नाम महाराजा सुहेलदेव राजभर लिखे, क्योंकि अगर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पूरा नाम वे लिख सकते हैं तो महाराजा सुहेलदेव राजभर का क्यों नहीं। उन्होंने कहा, भाजपा गले में माला पहनाने के साथ विचारों पर ताला लगाना चाहती है। राजभर ने आरोप लगाया, महाराजा सुहेलदेव के नाम के आगे से राजभर हटाकर पासी समेत कई समाज के लोगों को भाजपा खुश करना चाहती है।

महाराजा सुहेलदेव को उत्तर प्रदेश का पासी समाज भी अपना पूर्वज मानता है जबकि राजभर समाज भी उन पर अपना दावा करता है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में राजभर समाज की बड़ी आबादी है और राजनीतिक दल उन्हें लुभाने की कोशिश करते हैं। राजभरों के नेता ओमप्रकाश राजभर ने सुहेलदेव के नाम पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी बनाई और 2002 से लगातार विधानसभा और लोकसभा चुनावों में किस्मत आजमा रहे हैं।

ओमप्रकाश राजभर इस समय भागीदारी संकल्प मोर्चा के बैनर तले एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी समेत कई दलों के नेताओं को एक मंच पर लाकर 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर के पुत्र और उनकी पार्टी के महासचिव अरुण राजभर ने आरोप लगाया कि महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी किया गया तो उसमें भी उनके नाम के आगे से राजभर हटा दिया गया।

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले गाजीपुर के एक कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक डाक टिकट जारी किया था। इस कार्यक्रम से भाजपा गठबंधन में रहते हुए भी ओमप्रकाश राजभर ने खुद को अलग कर लिया था। उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह ने बहराइच में सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण किया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए राजनाथ सिंह ने भी राजधानी लखनऊ में महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण किया था।

महाराजा सुहेलदेव की पहचान मुस्लिम आक्रमणकारी को हराने की है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 फरवरी को बसंत पंचमी पर महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह के अवसर पर प्रदेश के सभी शहीद स्थलों और स्मारकों पर माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा महाराजा सुहेलदेव के शौर्य एवं बलिदान, भारत के गौरवशाली इतिहास की महान विभूतियों, स्वतंत्रता संग्राम के नायकों, प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास तथा स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाने की घोषणा की है।

शनिवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार सरकारी विभागों के साथ-साथ विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, निजी प्रकाशकों के माध्यम से भी पुस्तक प्रदर्शनी एवं बिक्री के कार्य किए जाएंगे। शिक्षा विभाग द्वारा जिले स्तर पर विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी महाराजा सुहेलदेव के शौर्य एवं बलिदान पर आधारित विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ द्वारा महाराजा सुहेलदेव के शौर्य, बलिदान एवं जीवन संघर्षों पर आधारित प्रदर्शन का आयोजन कर मुख्य कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। सूचना एवं संस्कृति विभाग द्वारा विस्तृत कार्य योजना बनाकर महाराज सुहेलदेव के शौर्य, बलिदान एवं अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से संबंधित पुस्तकों और अभिलेखों का डिजिटल संस्करण तैयार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

निकल गई सारी हेकड़ी, टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलेगा पाकिस्तान

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश और श्रीलंका के...

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

निकल गई सारी हेकड़ी, टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलेगा पाकिस्तान

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश और श्रीलंका के...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...