back to top

मोदी करेंगे फिटनेस को लेकर उत्साही लोगों से संवाद, कोहली, मिलिंद सोमन भी होंगे शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को फिट इंडिया अभियान की पहली वर्षगांठ के अवसर पर फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाने वाले भारतीय क्रिक्रेट टीम के कप्तान विराट कोहली, अभिनता मिलिंद सोमन और मशहूर डायटीशियन रुजुता दिवेकर के अलावा इसके प्रति उत्साही आम नागरिकों से भी संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक बयान में कहा गया कि डिजिटल माध्यम से आयोजित इस फिट इंडिया संवाद में प्रतिभागियों को फिटनेस और अच्छे स्वास्थ्य के बारे में मोदी मार्गदर्शन देंगे और अपनी फिटनेस यात्रा के अनुभव भी साझा करेंगे। बयान में कहा गया, एक अनूठी पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को फिट इंडिया अभियान की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देशव्यापी ऑनलाइन फिट इंडिया संवाद के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों को जागरुक बनाने वालों और आम नागरिकों के साथ बातचीत करेंगे।

इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों में फिटनेस को लेकर लोगों को प्रोत्साहित करने वाले विराट कोहली और मिलिंद सोमन से लेकर रुजुता दिवेकर जैसे लोग भी होंगे। बयान के कहा गया कि कोविड-19 के समय में फिटनेस जीवन का एक और भी महत्वपूर्ण पहलू बन गया है। ऐसे में इस संवाद में पोषण, स्वास्थ्य और फिटनेस के विभिन्न पहलुओं पर सामयिक और सार्थक संवाद देखा जा सकेगा।

पीएमओ ने कहा, प्रधानमंत्री द्वारा जन आंदोलन के रूप में परिकल्पित फिट इंडिया संवाद आम जन की भागीदारी के साथ भारत को एक स्वस्थ राष्ट्र बनाने की दिशा में किया जा रहा एक और प्रयास है। जिस मूल सिद्घांत पर फिट इंडिया मूवमेंट की परिकल्पना की गई है, उसमें लोगों द्वारा मौज मस्ती के साथ आसान और बिना किसी खर्चे के फिट रहने की आदतों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना शामिल है जिसे इस संवाद के जरिए और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

देश में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के मकसद से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पिछले साल फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके तहत पिछले एक साल में देश में विभिन्न कार्यक्रमों मसलन द फिट इंडिया फ्रीडम रन, प्लॉग रन, साइक्लोथॉन, फिट इंडिया वीक, फिट इंडिया स्कूल सर्टिफिकेट का आयोजन किया गया। पीएमओ ने कहा, इन कार्यक्रमों में 3.5 करोड़ से अधिक लोगों की सामूहिक भागीदारी देखी गई, जो इसे सही मायने में एक जन आंदोलन बनाता है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...