back to top

कोरोना से निपटने का ब्ल्यू प्रिंट देंगे मोदी

  • प्रधानमंत्री डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी सोमवार को कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए अपने विचार साझा करेंगे। बता दें कि कल इस मौके पर भारत कोरोना से निपटने के लिए कोविन प्लेटफॉर्म को एक डिजिटल पब्लिक गुड के रूप में पेश करेगा। बता दें कि कनाडा, मैक्सिको, नाइजीरिया और पनामा सहित करीब 50 देशों ने अपने टीकाकरण अभियान के लिए कोविन जैसी प्रणाली में दिलचस्पी दिखायी है और भारत ‘ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर’ मुफ्त में साझा करने के लिए तैयार है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कोविड-19 टीका अभियान के लिए अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष डॉ. आरएस शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को सॉफ्टवेयर का एक ‘ओपन सोर्स’ संस्करण तैयार करने और इसमें रुचि दिखाने वाले किसी भी देश को मुफ्त मुहैया कराने का निर्देश दिया है। शर्मा ने कहा कि कोविन मंच इतना लोकप्रिय हो गया है कि मध्य एशिया, लातिनी अमेरिका, अफ्रीका के करीब 50 देशों ने कोविन जैसी प्रणाली में रुचि दिखाई है। वह दूसरे लोक स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2021 को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने किया था। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया भर के स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों का एक वैश्विक सम्मेलन पांच जुलाई को डिजिटल तरीके से आयोजित किया जाएगा और उस कार्यक्रम में भारत साझा करेगा कि यह प्रणाली किस प्रकार काम करती है। उधर, अमेरिका के 245वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और वहां की जनता को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि भारत और अमेरिका जीवंत लोकतंत्र के रूप में स्वतंत्रता और आजादी के मूल्यों को साझा करते हैं और उनकी रणनीतिक साझेदारी का वास्तव में वैश्विक महत्व है। अमेरिका में चार जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
मोदी ने ट्वीट किया, अमेरिका के 245वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जो बाइडन और वहां के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। जीवंत लोकतंत्र के रूप में, भारत और अमेरिका स्वतंत्रता एवं आजादी के मूल्यों को साझा करते हैं। हमारी रणनीतिक साझेदारी का वास्तव में वैश्विक महत्व है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

आंगनबाड़ी केंद्र…अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

20 हजार से अधिक सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई किट का वितरण लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा की मजबूत नींव आंगनबाड़ी केंद्रों...

मुंबई और हैदराबाद में रिलायंस पावर लिमिटेड के खिलाफ ईडी की छापेमारी

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के समूह की कंपनी ‘रिलायंस पावर लिमिटेड’ के खिलाफ धन शोधन की जांच...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...