back to top

पेट्रोलियम क्षेत्र से संबंधित तीन परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार में पेट्रोलियम क्षेत्र से संबंधित तीन प्रमुख परियोजनाएं वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इनमें पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन परियोजना के तहत दुर्गापुर-बांका खंड और दो एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि इंडियन ऑयल द्वारा निर्मित 193 किलोमीटर लंबा दुर्गापुर-बांका पाइपलाइन खंड, पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन परियोजना का हिस्सा है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने फरवरी 2019 में आधारशिला रखी थी। यह खंड मौजूदा 679 किलोमीटर लंबी पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर एलपीजी पाइपलाइन परियोजना के तहत बिहार के बांका में नए एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र तक विस्तार है।

बयान में कहा गया है कि पाइपलाइन पश्चिम बंगाल (60 किमी), झारखंड (98 किमी) और बिहार (35 किमी) से गुजरती है। दुर्गापुर-बांका खंड में पाइप लाइन बिछाने में कई प्राकृतिक और मानव निर्मित बाधाओं को पार करने की आवश्यकता थी। इसमें कहा गया है कि कुल 154 क्रॉसिंग को पाटा गया। इनमें 13 नदियां, पांच राष्ट्रीय राजमार्ग और तीन रेलवे क्रॉसिंग शामिल हैं।

इसमें कहा गया है कि बांका स्थित एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र से राज्य में एलपीजी की बढ़ती मांग को पूरा कर बिहार की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। यह बॉटलिंग संयंत्र बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों के साथ-साथ झारखंड के गोड्डा, देवघर, दुमका, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों की जरूरतों को पूरा करेगा।

इस पर करीब 131.75 करोड़ रुपये का खर्च आया। पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में बॉटलिंग संयंत्र के निर्माण पर 136.4 करोड़ रुपये की लागत आई है। पीएमओ ने कहा कि मोदी ने अप्रैल 2018 में परियोजना की आधारशिला रखी थी। यह संयंत्र बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीवान, गोपालगंज और सीतामढ़ी जिलों की एलपीजी आवश्यकता को पूरा करेगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...