back to top

स्पष्ट बहुमत के साथ फिर मोदी ही बनेंगे भारत के PM : राजनाथ

विशेष संवाददाता लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने शनिवार को दावा किया कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर स्पष्ट बहुमत के साथ नरेन्द्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आये सिंह ने यहां सदर गुरुद्वारा चौराहे पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह दावा किया। जब उनसे विपक्षी गठबंधन इंडिया की चुनौतियों को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, कि आप आश्वस्त रहिए, देश की जनता का पूरा भरोसा हमारे प्रधानमंत्री मोदी (नरेन्द्र मोदी) के प्रति है और 2024 के चुनाव में नरेन्द्र मोदी ही स्पष्ट बहुमत के साथ देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

यह केवल मैं ही नहीं कह रहा हूं, बल्कि बहुत सारे राजनीतिक विश्लेषक भी इस सच्चाई को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कि आज महर्षि वाल्मीकि की जयंती है। इस अवसर पर मैं अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र (लखनऊ) में हूं। इसलिए मैंने फैसला किया कि कहीं न कहीं जाकर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करूंगा और अपनी श्रद्धा प्रकट करुंगा। उसी निमित्त मैं यहां आया हुआ हूं।

रक्षा मंत्री ने कहा, कि सारा विश्व जानता है कि रामायण के रचयिता वाल्मीकि थे और राम के चरित्र का उन्होंने जो चित्रण किया है, उसी आधार पर आज भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के जिस किसी देश में भारतीय रहते हैं, रामलीला का मंचन होता है। राजनाथ ने कहा, कि मेरा मानना है कि महर्षि वाल्मीकि के राम केवल राजा ही नहीं थे, बल्कि वह लोकनायक भी थे। वह संस्कार पुरुष थे, (वह) युग पुरुष थे, (वह) अवतार पुरुष थे और धर्म की प्रतिमूर्ति एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भी थे। सिंह ने कहा, कि मैं महर्षि वाल्मीकि के प्रति ह्म्दय से अपनी गहरी आस्था की अभिव्यक्ति करता हूं और वाल्मीकि जयंती के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं।

RELATED ARTICLES

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- अफगानिस्तान के साथ अब ‘खुली जंग’ जारी है

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि हमारे देश का धैर्य अब जवाब दे चुका है और अब अफगानिस्तान...

एनटीटी डेटा, एरिक्सन ने निजी 5जी, ‘फिजिकल एआई’ के विस्तार के लिए मिलाया हाथ

नयी दिल्ली। कृत्रिम मेधा (एआई), डिजिटल व्यवसाय एवं प्रौद्योगिकी सेवाओं की वैश्विक प्रदाता एनटीटी डेटा और दूरसंचार उपकरण कंपनी एरिक्सन ने उद्यमों में निजी...

होली पर यूपी में तीन दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा ऐलान, त्योहार से पहले वेतन देने का आदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में 2, 3...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...