back to top

संरा की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे मोदी

संयुक्त राष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के एक उच्च स्तरीय सत्र को शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे। गत महीने शक्तिशाली सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य के तौर पर भारत के निर्वाचित होने के बाद संयुक्त राष्ट्र में मोदी का यह पहला संबोधन होगा।

मोदी 17 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के उच्च स्तरीय सत्र में विदाई भाषण देंगे। भारत को दो साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र की शक्तिशाली सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य के तौर पर गत महीने चुना गया। मोदी के साथ नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोल्बर्ग भी संबोधित करेंगी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस भी सत्र को संबोधित करेंगे।

इस साल के उच्च स्तरीय सत्र की थीम है – कोविड-19 के बाद बहुपक्षवाद : 75वीं वर्षगांठ पर हमें किस तरह के संयुक्त राष्ट्र की आवश्यकता है। हर साल होने वाला यह उच्च स्तरीय सत्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के वार्षिक काम के नतीजे को दिखाता है तथा सरकार, निजी क्षेत्र, नागरिक समाज और शिक्षा जगत के उच्च स्तरीय प्रतिनिधियों के एक विविध समूह को एकजुट करता है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन ने एक बयान में कहा, बदलते अंतरराष्ट्रीय माहौल और कोविड-19 वैश्विक महामारी की पृष्ठभूमि में सत्र बहुपक्षवाद की दिशा और दशा तय कर रही अहम ताकतों पर केन्द्रित होगा और मजबूत बहुपक्षीय नेतृत्व, प्रभावी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं तथा व्यापकतर भागीदारी और व्यापक वैश्विक भलाई के जरिए बहुपक्षवाद का एजेंडा मजबूत करने के तरीकों की तलाश करेगा। इससे पहले मोदी ने जनवरी 2016 में आर्थिक एवं सामाजिक परिषद की 70वीं वर्षगांठ पर वर्चुअल रूप से संबोधित किया था। भारत का इस परिषद से करीबी जुड़ाव रहा है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...